Breaking Ticker

शीत लहर और बारिश की संभावना के चलते कलेक्टर ने नौनिहालों को दी राहत


-जिले में आठवी तक के बच्चों का दो दिन का अवकाश घोषित

शिवपुरी। जिले में मंगलवार देर रात से मौसम अत्याधिक खराब है। बुधवार को दिनभर कोहरा और शीतलहर का प्रकोप जारी रहा जिससे सर्दी चरम पर है। कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी ने मौसम की अत्यधिक प्रतिकूल परिस्थितियों और बरसात की संभावना के चलते छात्रों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए छात्रहित में बड़ा फैसला लिया है। जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई स्कूलों में नर्सरी से आठवी तक की कक्षाओं का 16 व 17 जनवरी का अवकाश घोषित कर दिया है। वहीं शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर विद्यालयीन कार्यों को संपादित करेंगे। इसके अलावा परीक्षाएं यथावत संचालित रहेंगी। कलेक्टर के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ ने देर शाम यह आदेश जारी किया है। कलेक्टर के इस संवेदनशील निर्णय की अभिभावकों ने सराहना की है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit