Breaking Ticker

नगर पालिका के टैंकर पर अशोभनीय पेंटिंग करने से पेंटर के विरुद्ध हुई एफआईआर



शिवपुरी। नगर पालिका को सांसद निधि से 10 टैंकर प्रदान किए गए थे। उन टैंकरों पर टैंकर क्रमांक अंकित करने और नगर पालिका परिषद शिवपुरी लेखन करने के लिए पेंटिंग करने का कार्य दिया गया था। यह कार्य न्यू ब्लॉक शिवपुरी के नवीन शर्मा को दिया गया था। नवीन शर्मा द्वारा टैंकर पर गलत पेंटिंग कर लोक संपत्ति को विकृत किया गया है। टैंकर पर पुनः पेंटिंग होने से लोक संपत्ति एवं शासकीय धन की हानि हुई है। संबंधित पेंटर द्वारा टैंकर पर अशोभनीय पेंटिंग कर नगर पालिका परिषद की छवि को धूमिल किया गया है। इस पर नगर पालिका सीएमओ द्वारा कड़ी कार्यवाही की गई है। पेंटर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit