Breaking Ticker

चमरौआ गांव में पति-पत्नी के शव मिले, तीन माह पहले ही की थी लवमैरिज


दोनों ने एक दूसरे का हाथ पर लिखा था नाम, दिल्ली में पबजी खेलने के दौरान हुई मुलाकात
शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के चमरौआ गांव में शुक्रवार सुबह एक कपल का शव मिला। लड़की फांसी के फंदे पर, जबकि लड़का जमीन पर पड़ा मिला। आज के दिन ही 3 माह पहले दोनों ने लव मैरिज की थी। दोनों की मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले पबजी गेम खेलने के दौरान हुई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पीएम के लिए भेजा। मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार खनियाधाना थाना क्षेत्र के चमरौआ गांव निवासी विनोद जाटव उम्र 23 वर्ष करीब डेढ़ साल पहले पढ़ाई के लिए दिल्ली गया था। युवक के चाचा मलखान गौतम ने बताया कि वहां उसकी मुलाकात ऑनलाइन गेम पबजी के जरिए दिल्ली की रहने वाली अंजली कुशवाह उम्र 21 वर्ष से हुई। बाद में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने अपने अपने घरों में शादी की बात की। मलखान ने बताया के विनोद के परिजन पहले इस शादी के लिए राजी नहीं थे। बाद में सभी ने शादी के लिए सहमती दी। इसके बाद विनोद की बारात लेकर दिल्ली गए थे। 11 जुलाई को दोनों की शादी हुई थी। बाद में विनोद और अंजली चमरौआ गांव में आकर रहने लगे थे। टीआई सुरेश शर्मा ने बताया कि विनोद के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्ट्या विनोद की मौत जहरीला पदार्थ खाने से होना प्रतीत हो रही है। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट होगा।

अंजली फांसी के फंदे पर और विनोद जमीन पर पड़ा मिला
विनोद के पिता रघुवीर जाटव ने बताया कि आज सुबह जब दोनों बहुत देर तक सो कर नहीं उठे तो आठ बजे दरवाजा खटखटाया। दरवाजा अंदर से लॉक होने और अंदर से किसी की आवाज नहीं आने पर मलखान ने खिड़की खोल कर देखा। इस दौरान अंजली फांसी के फंदे पर, जबकि विनोद जमीन पर पड़ा मिला। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर पुलिस कमरे में दाखिल हुई थी। कमरे में विनोद का शव पलंग के नीचे पड़ा हुआ था। वहीं अंजली का शव पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस को मौके पर एक टूटा हुआ मोबाइल भी मिला।

अंजली के शव के पास मिली सिंदूर की डिब्बी
परिजनों ने अंदेशा लगाया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ होगा। इसके चलते विनोद जाटव ने पहले जहर खाकर सुसाइड किया, इसके बाद अपने पति को आंखों के सामने मरता देख अंजली ने भी पंखे पर लटक कर सुसाइड कर लिया होगा। पुलिस के अनुसार अंजली के हाथ पर मेहंदी से अपने पति का नाम विनोद लिखा था। वहीं पति के हाथ पर अंजली लिखा मिला। अंजली के शव के पास सिंदूर की डिब्बी भी मिली हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अंजली ने फांसी लगाने से पहले अपनी मांग भी भरी होगी। युवक के चाचा मलखान गौतम ने बताया कि विनोद की शादी के लिए परिवार राजी नहीं था। लेकिन, अंजली झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थी। इसके बाद विनोद पुलिस की कार्रवाई के डर से वह शादी करने के लिए राजी हो गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
......

......

------------

-------------


-------
---------