एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत वनमंत्री ने लगाए पौधे
शिवपुरी। जिस तरह एक मां अपने बच्चों को ममत्व से पालती है। ऐसे ही हमें पौधों को पालना है क्योंकि मां के साथ लोगों का सबसे ज्यादा अटैचमेंट रहता है जितना मां से अटैचमेंट होता है, उक्त बात मध्यप्रदेश के वन मंत्री रामनिवास रावत ने शासकीय माधव राव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पौधारोपण के दौरान कही। रविवार को श्री रावत शिवपुरी पहुंचे और उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया और कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान चला कर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक संदेश दिया है। एक पेड़ मां के नाम अभियान का नाम इसलिए रखा गया कि जिस तरह एक मां अपने बच्चों को ममत्व से पालती है ऐसे ही हमें पौधों को पालना है क्योंकि मां के साथ लोगों का सबसे ज्यादा अटैचमेंट रहता है जितना मां से अटैचमेंट होता है इस तरह वृक्ष से लगाव रखकर पर्यावरण की सुरक्षा करने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, जगीदारी अध्यक्ष अमित भार्गव, पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे, आईएमसी अध्यक्ष मप्र शासन शासन भूपेन्द्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, कार्यालय मंत्री राकेश राठौर, जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडोतिया, सह प्रभारी शुभ्रा शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र राठौर, डीएफओ सुधांशु यादव, शिवपुरी रेंजर गोपाल सिंह, प्राचार्य महेंद्र कुमार, प्राध्यापक पवन श्रीवास्तव, राजीव दुबे, अनिल शर्मा, अरविंद, वीरेंद्र शर्मा, अजय त्रिपाठी, रामकुमार सिंह यादव, अखिलेश दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
भूपेन्द्र रावत ने किया वन मंत्री का स्वागत
शिवपुरी आगमन पर वन मंत्री रामनिवास रावत का आईएमसी अध्यक्ष मप्र शासन शासन भूपेन्द्र सिंह रावत ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्हें पुष्प गुच्छ भेंटकर शिवपुरी पधारने पर उनका आभार जताया। भूपेन्द्र ने वन मंत्री के साथ पौधारोपण सहित कई कार्यक्रमों का शामिल हुए।








