Breaking Ticker

बाबा साहब की प्रतिमा को यथावत रखने भीम आर्मी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, दिया अल्टीमेटम


बोले- जिन लोगों के खिलाफ झूठे प्रकरण दर्ज हुए हैं उन्हें लिया जाए वापस
 

करेरा। करेरा के कांमाक्षा मंदिर के पास संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की स्थापित प्रतिमा को यथावत उसी स्थान पर रखे जाने की अनुमति दिये जाने एवं उक्त संबंध में जिन लोगों के विरूद्ध झूठे मुकदमे पंजीवद्ध किये है उन्हे वापिस लिये जाने हेतु भीम आर्मी ने महेंद्र बौद्ध के नेतृत्व में सोमवार को करेरा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उल्लेख किया कि कामाक्षा मंदिर के पास संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर  की स्थापित प्रतिमा को यथावत यथास्थान पर रखें, साथ ही उक्त प्रतिमा की देख रेख व सुरक्षा की जिम्मेदारी शासन प्रशासन लें। ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि उक्त प्रतिमा के संबंध में जिन लोगो के विरूद्ध झूठे मुकदमे पंजीवद्ध किये है उन्हे जल्द से शासन व प्रशासन के द्वारा वापिस लिये जावे। साथी अल्टीमेटम दिया कि यदि ज्ञापन में दी गई शर्तों की मांग शासन प्रशासन के द्वारा 10 दिन के अंदर पूरी नहीं की जाती है तो फिर करैरा नगर में प्रदेश व्यापी आन्दोलन किया जायेगा जिसका जिम्मेदार शासन व प्रशासन रहेगा। इस अवसर पर भीम आर्मी एवं बड़ी संख्या में बहुजन समाज विधानसभा करैरा के युवा मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit