Breaking Ticker

हाथों में तिरंगा थामकर केंद्रीय मंत्री सिंधिया की अगुवाई में शान से निकली तिरंगा यात्रा


शिवपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम पर देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। शिवपुरी में भी जब रविवार को केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भ्रमण पर आए, तब उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया। एक भव्य तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा न्यू ब्लॉक चौराहे से शुरू हुई और मानस भवन तक सभी हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ पहुंचे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि तिरंगा हमारी शान है। आज इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस तिरंगा यात्रा में बैंड के साथ स्कूली बच्चे तिरंगा हाथ में लिए देशभक्ति नारे लगाते हुए कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा में शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, कोलारस विधायक महेंद्र यादव, पिछोर विधायक प्रीतम लोधी, पूर्व विधायक सुरेश धाकड़ राठखेड़ा, जिला अध्यक्ष राजू बाथम, जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पुरानी शिवपुरी नगर मंडल अध्यक्ष केपी परमार, नगर महामंत्री गिर्राज शर्मा, नगर महामंत्री रीतेश जैन, जिला कोषाध्यक्ष दिलीप मुदगल, जनभागीदारी अध्यक्ष अमित भार्गव, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। 

मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया अपने जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन

तीन दिवसीय प्रवास पर आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी पहुंचे। शिवपुरी पहुंचते ही सिंधिया ने सबसे पहले अपने समर्थकों की भारी भीड़ के साथ सर्किट हाउस रोड पहुंचे जहां उन्होंने सबसे पहले महादेव मंदिर में दर्शन किए। दर्शन के पश्चात वह अपने नवीन जनसंपर्क कार्यालय के उद्घाटन के लिए पहुंचे। बता दें कि इस कार्यालय में सिंधिया की एक टीम बैठेगी जो स्थानीय समस्याओं पर नजर रखते हुए उनके समाधान के लिए काम करेगी एवं जनता के निवेदन पत्र, माँग को केंद्रीय मंत्री तक व्यवस्तिथ तरीक़े से पहुँचाएगी।

इन कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण कार्य प्रथम फेज राशि रुपए 555.41 लाख का भूमिपूजन किया। ट्रांसपोर्ट नगर में 60 दुकान निर्माण, रैन बसेरा, सार्वजनिक शौचालय, लेवलिंग, रोड एवं नाली निर्माण कार्य किया जाएगा। 71.16 लाख की राशि की 730 मीटर लम्बाई की निर्मित मनियर में लाल माटी गोल टंकी से मनियर नवीन सीसी रोड  का लोकार्पण किया। कायाकल्प योजना अंतर्गत 2.93 करोड़ राशि से शहर के 11 मुख्य मार्गो के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। शहर के 11 मुख्य मार्गो में अग्रसेन चौक से छिब्बर स्कूल तक बिटूमन रोड, गुरुद्वारा चौराहे से नीलगर चौराहे तक बीटी एवं सीसी रोड, सुभाष चौक से इमामबाडा तक बीटी एवं सीसी रोड, विष्णु मंदिर चौराहे से सुभाष पार्क चौक तक बी.टी रोड, लक्ष्मी निवास से कम्यूनिटी हॉल तक बीटी रोड, आईटीआई चौराहे से इमामबाडा तक बीटी एवं सीसी रोड, पंजाब नेशनल बैंक से थीम रोड तक बीटी रोड, सुलभ कॉम्प्लेक्स से आर्य समाज मंदिर तक बीटी रोड, सीएमओ कोठी से आनंदपुर ट्रस्ट तक बीटी रोड, पुराने बस स्टेंड से बस स्टेंड पुलिया तक बी.टी रोड, पावर सबस्टेशन से कब्रिस्तान तक बीटी रोड शामिल है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के ्र॥क्क घटक अंतर्गत कुल 141 ईडब्ल्यूएस आवास का आधिपत्य एवं चाबी वितरण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit