Breaking Ticker

प्रकृति तथा पर्यावरण संरक्षण से ही भविष्य में हमारा अस्तित्व बचा रहेगा: रामनिवास रावत

गुर्जर समाज द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री के साथ आईएमसी अध्यक्ष भूपेन्द्र ने भी रोपे पौधे

शिवपुरी। प्रकृति और मानवता के बीच गहरे संबंधों का विवरण हमारे साहित्य में वर्षों से उल्लेखित है और प्रकृति तथा पर्यावरण संरक्षण से ही भविष्य में हमारा अस्तित्व बचा रहेगा। जिस तरह हम अपने बच्चों की देखभाल करते हैं ऐसे ही हम सबको मिलकर रोपे गए पौधों की देखभाल करनी है, उक्त बात मप्र शासन में केबिनेट मंत्री रामनिवास रावत ने गुर्जर समाज द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान कही।   ग्वालियर महाराजपुरा रामजानकी मंदिर पर गुर्जर समाज द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री रामनिवास रावत, विशिष्ट अतिथि मोहनसिहं राठौड़ विधायक भितरवार के साथ शिवुपरी से भूपेंद्र सिंह रावत अध्यक्ष आईएमसी मप्र शासन मौजूद रहे। जिन्होंने भी इस कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण किया। इस अवसर पर गुर्जर समाज के बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे। गुर्जर समाज के लोगों ने मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit