शिवपुरी-शिवपुरी जिले में 01 जून 2024 से अभी तक 404.64 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 409.23 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 836.54 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 390 मि.मी., बैराड़ में 384 मि.मी., पोहरी में 359 मि.मी., नरवर में 492 मि.मी., करैरा में 333 मि.मी., पिछोर में 413 मि.मी., कोलारस में 480.60 मि.मी., बदरवास में 444.20 मि.मी. तथा खनियाधाना में 346 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
जिले में अभी तक 404.64 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
0
7:04 pm
Tags