Breaking Ticker

KPS के अथर्व ने 97.4% के साथ 10 वी कक्षा में जिले में पाया प्रथम स्थान


सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 के परिणामों में कोलारस पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन

शिवपुरी। कोलारस के प्रतिष्ठित केपीएस स्कूल जो प्रतिवर्ष शिक्षा के नए-नए आयामों को छू रहा है। स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्रा अपनी प्रतिभा से हर वर्ष सभी चौकाते हैं। हाल ही में सीबीएसई ने अपना परीक्षा परिणाम घोषित किया है जिसमें कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में विद्यालय के छात्र अथर्व चौहान ने 97.4 प्रतिशत प्राप्त कर न केवल स्कूल में बल्कि जिले में प्रथम स्थान, वहीं स्कूल में अक्षत गोयल ने 93.8 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय स्थान, आशीष मलिक ने 91 प्रतिशत प्राप्त कर तृतीय स्थान, नव्या गुप्ता ने 90.6 प्रतिशत प्राप्त कर चतुर्थ स्थान तथा हंशिका राठौर ने 89.2 प्रतिशत प्राप्त कर पंचम स्थान प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय संचालक अनिल ठाकुर,  श्रीमती अलका ठाकुर, प्राचार्य कृष्ण मोहन शर्मा तथा समस्त विद्यालय स्टाफ  ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। कोलारस पब्लिक स्कूल के 56 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की तथा अन्य छात्र-छात्राओं का परिणाम भी सराहनीय रहा। यहां बता दें कि स्कूल संचालक अनिल ठाकुर लगातार शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहते हैं और उनके यह प्रयास परीक्षा परिणामों के बाद साफ दिखाई देते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit