Breaking Ticker

मतदान जागरूकता के संदेश के साथ शनिवार को बाइक रैली निकालेगा ‘शिवपुरी’



-पहली बार जिला मुख्यालय सहित अंचल के दस कस्बों में भी आयोजित होगी बाइक रैली, तैयारियों में जुटा प्रशासन

शिवपुरी।7 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है और मताधिकार प्राप्त हर वर्ग का हर मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करे, इस जागरूकता के लिए प्रशासन स्वीप कार्यक्रम के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी व सीईओ उमराव सिंह मरावी के मार्गदर्शन में शनिवार को शिवपुरी एक बार फिर जागरूकता का संदेश देते हुए बाइक रैली आयोजित करने जा रहा है। खास बात यह है कि अब तक इस तरह की जागरूकता रैली जिला मुख्यालय तक सीमित रही है, लेकिन प्रशासन के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी पहली बार शहर के अलावा अंचल के दस कस्बों में शनिवार की सुबह 7:30 बजे बाइक रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक करने जा रहे हैं। जिला मुख्यालय के अलावा यह रैली करैरा, कोलारस, पिछोर, नरवर, खनियाधाना, बदरवास, रन्नौद, पोहरी, बैराड़ सहित मगरौनी कस्बे में भी आयोजित होगी। इस पूरी कवायद के लिए बकायदा आन लाइन रजिस्ट्रेशन भी किए गए हैं। अकेले शिक्षा विभाग के ही ढाई हजार से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों ने इस बाइक रैली के लिए मुख्यालय सहित अंचल में रजिस्ट्रेशन कराए हैं, जबकि अन्य विभागों के कर्मचारी भी इस जागरूकता रैली में शामिल होंगे।

शहर में पोलो ग्राउंड से शुरू होगी बाइक रैली

जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ एवं क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे ने बताया कि शनिवार की सुबह बाइक रैली पोलो ग्राउंड से सिटी कोतवाली रोड, बाल शिक्षा निकेतन स्कूल, नवग्रह मंदिर होते हुए ग्वालियर वायपास से टर्न लेकर कमलागंज, माधव चौक चौराहा, फिजीकल थाना, फिजीकल कालेज, दो बत्ती चौराहा, विष्णु मंदिर, नीलगर चौराहा, इमामबाड़ा, सुभाषपुरा, काली माता मंदिर होते हुए गुरूद्वारा चौक से राजेश्वरी रोड होते हुए पुनः पोलो ग्राउंड पहुंचेगी। शहर सहित अंचल में भी इसी तरह रूट चार्ट निर्धारित किया गया है इधर सीईओ मरावी ने पुलिस व नगरीय प्रशासन के अधिकारियों को निर्धारित मार्ग पर मार्किंग सहित यातायात की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।इस रैली को लेकर जिले भर में उत्साह का माहौल है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit