Breaking Ticker

लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिनों तक रहेंगे क्षेत्र में, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत


शिवपुरी। गुना-शिवपुरी लोकसभा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिवसीय दौरे पर संसदीय क्षेत्र में आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री इन तीन दिनों में संसदीय क्षेत्र के शिवपुरी, गुना और अशोकनगर प्रवास पर रहेंगे। अपने प्रयास के दौरान वह कई कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

केंद्रीय मंत्री गुरुवार रात शिवपुरी पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। 15 मार्च (शुक्रवार) सुबह 10 बजे केंद्रीय मंत्री सिंधिया पीएस होटल पहुंचे। यहां चुनावी तैयारियों को लेकर लोकसभा कोर कमेटी और लोकसभा प्रबंधन कमेटी के साथ एक और डेढ़ घंटे की बैठक करेंगे। केंद्रीय मंत्री पीएस होटल में कार्यकर्ता और संगठन की बैठक में शामिल होंगे, दोपहर चार बजे 23.11 करोड़ की लागत से बनने बाले शिवपुरी-पोहरी रेलवे क्रॉसिंग पर बनने बाले ओवर ब्रिज का भूमि पूजन करेंगे।

यहां से केंद्रीय मंत्री पिछोर विधानसभा के लिए रवाना होंगे, जहां वह साढ़े पांच बजे के लगभग पिछोर के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद खनियाधाना के लिए रवाना होंगे। जहां वह शाम साढ़े 6 बजे कृषि उपज मंडी में आयोजित चुनावी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री शिवपुरी पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

16 मार्च शनिवार की सुबह 10 बजे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया स्टार गोल्ड होटल में आयोजित राठौर समाज के साथ बैठक लेंगे, दोपहर 12 बजे कोलारस विधानसभा के कोलारस कस्बे के होटल न्यू फूलराज में धाकड़ समाज के साथ बैठक, लुकवासा पहुंचकर होटल देशी ठाठ में जाटव समाज के साथ बैठक शाम 4 बजे बदरवास के सिल्वर गार्डन में भी आदिवासी समाज के साथ बैठक करेंगे।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया डुंगासरा के महाकाल धाम के लोकल कार्यक्रम में शामिल होने के बाद साढ़े छह बजे के लगभग गुना पहुचेंगे। जहां वह दो अलग-अलग कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद गुना में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 17 मार्च रविवार की सुबह 10 बजे केंद्रीय मंत्री गुना में एक घंटे के लोकल कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अशोकनगर के लिए रवाना होंगे। जहां वह अशोकनगर में रविवार की दोपहर कई कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद कार से भोपाल रवाना होंगे। जहां से वह रात में ही फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit