Breaking Ticker

करैरा थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शराब बनाने के कारखाने पर कार्यवाही, सवा करोड़ की सामग्री जब्त




अवैध शराब व शराब बनाने की सामग्री सहित सात आरोपियों को किया गिरफ्तार 

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिह के द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ जुआ सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन परिवहन, अवैध शराव की धरपकड़ अभियान के तहत जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के पालन मे अति पुलिस अधीक्षक संजीव मुले जी के निर्देशन एवं श्रीमान एस.डी.ओ.पी. शिवनारायण मुकाती के मार्गदर्शन में ११फरवरी की शाम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा करैरा में जेल के सामने अवैध शराब बनाने का कारखाना एवं तमाम बारदाना भरा हुआ है मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु फोर्स को ले जाकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर दबिश दी गयी, तो जेल के सामने शंकर यादव के मकान पर पीछे की तरफ पहुचे तो आठ व्यक्ति एक कमरे में अवैध रूप से ओपी शराब से देशी मदिरा प्लेन शराब के क्वाटर बना रहे थे, कुछ लोग क्वाटर में शराब भर रहे थे तथा कुछ लोग शराब के क्वाटरों को शील चिपकाकर कागज के कार्टूनों में पैक कर रहे थे । हमराही बल के दबिश देकर व्यक्तियों को पकड़ा तथा एक व्यक्ति मौके से भाग गया । पकङे गये व्यक्तियों का नाम पता पूछा तो पहले व्यक्ति ने अपना नाम राजेश सिंह पुत्र मोहर सिंह लोधी उम्र ३६ साल नि० ग्राम सैंथरी थाना मेहगांव जिला भिण्ड का होना बताया, दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम सतेन्द्र लोधी पुत्र रामअवतार सिंह नरवरिया उम्र ३९ साल नि० सदर का होना बताया, तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम ब्रजकिशोर पुत्र पूरन सिंह लोधी उम्र ३७ साल नि० सदर का होना बताया, चौथे व्यक्ति ने अपना नाम भाव सिंह पुत्र जसवन्त सिंह लोधी उम्र ४४ साल नि० सदर का होना बताया, पांचवे व्यक्ति ने अपना नाम महाजन पुत्र प्रेमनारायण लोधी उम्र ३३ साल नि० गोरवर थाना खनियाधाना का होना बताया, छटवे व्यक्ति ने अपन नाम जितेन्द्र सिंह पुत्र गंभीर सिंह लोधी उम्र २६ साल नि० ग्राम पीपरी थाना बरोई जिला भिण्ड का होना बताया, सातवे व्यक्ति ने अपना नाम रामजीलाल पुत्र सुम्मेर लोधी उम्र ३० साल नि० ग्राम मुहार थाना भौंती तथा भागने वाले व्यक्ति का नाम पंकज लोधी नि० करैरा का होना बताया । मौके पर कमरे में रखी २५ पेटी ओपी शराब से बनी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी में ५० क्वाटर, होलमार्क करीब ४० हजार, रेपर देशी प्लेन मदिरा लिखे करीब ५० हजार, दस झाल प्लास्टिक के बोरा जिसमें रखे करीब ५० हजार खाली क्वाटर देशी मदिरा के, एक प्लास्टिक के बोरा में रखे करीब ४० हजार क्वाटर के ढक्कन, गत्ता के १८ बोरा प्रत्येक बोरा में ५० गत्ता के खाली कार्टून करीब ९००० खाली कार्टून, एक प्लास्टिक का ड्रम नीले रंग का जिसमें करीब १५० लीटर ओपी शराब भरी हुई व तथा कमरे के बाहर रखी एक बिना नम्बर की रिनोल्ट कम्पनी की ट्राइबर कार जिससे आरोपीगण शराब ले जाते थे, को जप्त किया गया तथा आरोपी रामजीलाल लोधी के गांव ग्राम मुहार उसके कुआ पर बने मकान पर ०१ पेटी ओपी शराब से बनी प्लेन शराब की, एक प्लास्टिक का ड्रम नीले रंग का जिसमें करीबन २०० लीटर ओपी शराब भरी हुई एवं नौ कैप्सूल पानी के जिनमें करीब १३५ लीटर ओपी शराब व २२ कैप्सूल आर०ओ० पानी से भरे हुए मिले व एक मशीन क्वाटर के ढक्कन पैक करने की, टैप के बंडल, थर्मामीटर व अन्य सामग्री रखी हुई मिली जिसे जप्त किया गया तथा आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया। आरोपीगणो के विरूद्ध धारा ३४(१),३४(२),४९(क) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया । आरोपीगणो से शराब के संबंध में पूछताछ की जा रही है।   

पुलिस ने यह माल किया बरामद

थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से २६ पेटी ओपी शराब से बनी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी में ५० क्वाटर, होलग्राम करीब ४० हजार, रेपर देशी प्लेन मदिरा लिखे करीब ५० हजार,  दस झाल प्लास्टिक के बोरा जिसमें रखे करीब ५० हजार खाली क्वाटर देशी मदिरा के, एक प्लास्टिक के बोरा में रखे करीब ४० हजार क्वाटर के ढक्कन, गत्ता के १८ बोरा प्रत्येक बोरा में ५० गत्ता के खाली कार्टून करीब ९००० खाली कार्टून, दो प्लास्टिक के ड्रम नीले रंग के जिनेमें करीब ३५० लीटर ओपी शराब , नौ कैप्सूल पानी के जिनमें करीब १३५ लीटर ओपी शराब, २२ कैप्सूल आर०ओ० पानी से भरे हुए , एक मशीन क्वाटर के ढक्कन पैक करने की, थर्मामीटर व अन्य सामग्री, एक बिना नम्बर की रिनोल्ट कम्पनी की ट्राइबर कार   कुल माल मशरूका कीमती ०१ करोड़, २५ लाख रुपये बरामद किया गया है। 

इनकी रही भूमिका

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी सुरेश शर्मा, उनि केपी शर्मा, सउनि प्रवीण त्रिवेदी, प्र०आर० ६६९ अभयराज सिंह, आर० २६२ सतेन्द्र सिकरवार, आर० ३१९ चन्द्रशेखर मीणा, आर० १०७३ अनूप कुमार, आर० ६१७ ओमप्रकाश रावत, आर० २६० गजेन्द्र शर्मा, आर० ६७० देवेश तोमर, आर० ९६५ सुरेन्द्र रावत, आर० ६८८ आलोक जैन, आर० ७३२ संजीव कुमार श्रीवास्तव, आर० १०११ संदीप सिंह चौहान आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit