Breaking Ticker

राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले और शिक्षा की देवी सावित्री बाई फुले की प्रतिमाओं का कुशवाह समाज ने किया अनावरण


केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कुशवाह धर्मशाला में कुशवाह समाज द्वारा माता सावित्री बाई फुले की जयंती के अवसर पर ज्योतिबा फुले और शिक्षा की देवी सावित्री बाई फुले की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया।

कुशवाह समाज द्वारा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में धूमधाम से माता सावित्रीबाई फुले की जयंती का आयोजन किया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ लोगो और पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह द्वारा माता सावित्रीबाई फुले और राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले की प्रतिभाओं का अनावरण किया। साथ ही समाज के वरिष्ठ और समाज से भी लोगों को स्वागत वंदन किया। साथ ही वरिष्ठ लोगों को माला पहनकर और श्रीफल के साथ स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार प्रकट किया। समाज में नवनियुक्त सरकारी कर्मचारी और नवनियुक्त शिक्षकों को एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भी स्वागत किया, और समाज का नाम रोशन करने वाले लोगों को शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया । कार्यक्रम में पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने स्मृति चिन्ह भेंट कर हौसला अफजाई की। कार्यक्रम में कुशवाह समाज के संजय कुशवाह, पूर्व अध्यक्ष हरिसिंह कुशवाह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह, कमर लाल कुशवाह, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष अवधेश कुशवाह, विष्णु कुशवाह, मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुशवाहा, अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के युवा अध्यक्ष विपिन कुशवाहा, सोनुमल कुशवाह, विक्रम कुशवाह, नीरज कुशवाह, देवेंद्र कुशवाह, राजेन्द्र कुशवाह आदि समाज के लोग शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit