Breaking Ticker

बिलरियानाथ के दंगल अखाडे में पहलवानों ने दिखाये करतब,जीते पुरस्कार


पिछोर। पिछोर अनुविभाग के अंतर्गत मकर सक्रांति महोत्सव के दौरान लगने वाले विलरियानाथ मेले में क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी के नेतृत्व में कुश्ती दंगल अखाडे का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दराज के पहलवानों ने अपनी कुश्ती का प्रदर्शन कर दाव दिखाये। चार दिनों तक चले कुश्ती दंगल अखाडे के दौरान एक से बडकर एक स्थानीय स्तर से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुये हजारों के पुरस्कार जीते। बता दें कि मकर सक्रांति का पर्व अत्यधिक हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है। जिसमें स्थानीय स्तर पर जगह-जगह मेलों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में पिछोर के समीप धार्मिक स्थल बिलरियानाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय मेले के दौरान रामकथा का आयोजन किया गया वहीं क्षेत्रीय विधायक प्रीतमसिंह लोधी के नेतृत्व में कुश्ती दंगल अखाडे का आयोजन रखा गया। जिसमें दूर दराज के पहलवानों को आमंत्रित किया गया। कुश्ती के इन मुकावलों में डेढ़ लाख तक की कुश्ती लड़ी गई। जिसमें प्रथम पुरस्कार एक लाख एवं द्वितीय पुरूस्कार पचास हजार रूपया रखा गया। आयोजकों द्वारा बताया गया कि फाइनल मुकाबले में 32 कुश्तियाँ लडी गईं। जिसमें आठ कुश्तियां बराबर हुई एवं 24 कुश्तियां विजयी हुई। इस दौरान चार कुश्ती महिला पहलवानों के द्वारा लड़ी गई। जिसमे महिला पहलवान विहार एवं दिल्ली की थी। वहीं एक महिला कुश्ती में पिछोर के ग्राम चमरौआ की लडकी ने भी कुश्ती में भाग लिया। कुश्ती में विजयी पहलवानों को विधायक प्रीतमसिंह द्वारा पुरूस्कृत किया गया। दंगाल के दौरान रैफरी की भूमिका राजेंद्र भाटी आगरा, कल्लू पहलवान ग्वालियर, कौशल लोधी बबीना, निक्कू सरदार जलालपुर द्वारा की गई।

इस प्रकार रहे कुश्तियों के मुकाबले

बिलरियानाथ के कुश्ती दंगल अखाडे में हुई कुश्ती मुकाबलों में जीतू ग्वालियर व हरेन्द्र आगरा बराबर पर रहे जिन्होंने एक लाख का पुरूस्कार प्राप्त किया वहीं पचास हजार की कुश्ती में बल्लू भिंड व अजीम ग्वालियर बराबर पर रहे। इक्कीस हजार की कुश्ती में सोनू ग्वालियर व कबीर जम्मू का बराबरी मुकाबला देखने को मिला। वहीं इक्कीस हजार की कुश्ती में कौशल बबीना विजय रहे तो अंकुश झांसी उपविजेता रहे। ग्यारह हजार की कुश्ती में अरवाज खान विजयी रहे। इकतीस हजार की कुश्ती में शाकिर खान मेरठ विजयी रहे। बीस हजार का पुरूस्कार दीपक पलवल हरियाणा ने पाया। इस प्रकार तमाम तरह की कुश्तियों में पहलवानों ने जोहर दिखाते हुये विधायक प्रीतमसिंह लोधी से अपना सम्मान प्राप्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit