शिवपुरी। ग्वालियर की लोकायुक्त की टीम ने बैराड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ एक कंपाउंडर को 3 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा है। इस मामले में सबसे अहम बात यह है कि रिश्वत का गढ़ बने बैराड़ स्वास्थ्य केन्द्र की कई बार शिकायतें सीएमएचओ के पास भी पहुंची है, परंतु सीएमएचओ चढ़ावा के बाद मामले को दबा देते थे। परंतु अब यह मामला लोकायुक्त के पास जा पहुंचा है।जानकारी के अनुसार ग्वालियर लोकायुक्त कार्यालय में फरियादी सोनू जाटव निवासी टौरिया ने शिकायत करते हुए बताया कि बैराड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में वह एमएलसी कराने पहुंचा था। जहां अस्पताल में पदस्थ मेल नर्स यानी कंपाउंडर रघुराज धाकड़ ने उससे 3 हजार रूपए की रिश्वत मांगी है। इस शिकायत पर टीम ने उसे टेप रिकॉर्डर देकर बात को रिकॉर्ड करने की कहा। उसके बाद आज रिश्वत देने की बात तय हुई। जहां फरियादी जैसे ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचा और कंपाउंडर रघुराज धाकड़ निवासी जौराई को 5 हजार की रिश्वत दी। लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। यह पूरी कार्यवाही अस्पताल के सीसीटीवी में भी कैद हुई है। इस कार्यवाही के दौरान लोकायुक्त की टीम में डीसपी प्रद्युम्न सिंह पाराशर, विनोद कुशवाह, डीएसपी राघवेन्द्र सिंह ऋषिश्वर, हेड कांस्टेबल इकबाल खान, धनंजय पांडे, देवेन्द्र, कॉंस्टेबल विश्वमर भदौरिया, सुरेन्द्र सेमिल, मेतराम राजोरिया, सुनील राजपूत, बलवीर, अंकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
लोकायुक्त ने 3 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों कम्पाउण्डर को पकड़ा
0
7:44 pm

Tags