Breaking Ticker

जनपद शिवपुरी का मानव श्रृंखला का कार्यक्रम गुरूनानक इंटरनेशनल स्कूल में कल शुक्रवार को


600 विद्यार्थी सहित 200 अधिकारी, कर्मचारी और 100 मतदाता होंगे मानव श्रृंखला में शामिल

शिवपुरी। जनपद पंचायत शिवपुरी द्वारा सीईओ गिर्राज शर्मा के नेतृत्व में मतदाताओं में जागरुकता बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को शहर के गुरूनानक इंटरनेशनल स्कूल पिपरसमां रोड में एक वृहद स्तर पर स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मानव श्रृंखला बनाकर जागरुकता का संदेश दिया जाएगा। जनपद सीईओ श्री शर्मा ने बताया कि सुबह 9.45 बजे से उक्त मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। खासबात यह है कि इस श्रृंखला में 600 स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल होंगी, वहीं 200 से अधिक शासकीय अधिकारी, कर्मचारी व 100 मतदाता शामिल होने का अनुमान है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनपद सीईओ ने सभी से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit