Breaking Ticker

खेल शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद तो हैं ही इसे प्रोफेशन भी बना सकते हैं: एसपी रघुवंश सिंह


-67 वी शालेय प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन

शिवपुरी। शहर के तात्याटोपे फिजीकल कॉलेज में 16 अक्टूबर से शुरू हुई 19 वर्षीय बालक-बालिका 67 वी शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता शुक्रवार को समापन समारोह में पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई। मुख्य अतिथि शिवपुरी पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने विभिन्न संभागों से आए खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से सिर्फ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ ही नहीं होता, बल्कि इसे प्रोफेशन भी बनाया जा सकता है। पुराने समय में अभिभावक खेलों को लेकर इतने जागरुक नहीं थे पर अब अभिभावक चाहता है कि बच्चे मोबाइल चलाने के बजाय खेल खेलें। हमारे देश में हाल ही में एशियन गेम्स में 100 से मेडल हासिल कर खेलों की दिशा में मजबूत होते भारत को प्रदर्शित किया है। जीत-हार खेल के दो पहलू हैं बस खेल हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। शिवपुरी में खेल गतिविधियों के लिए बहुत शानदार व्यवस्थाएं हैं जिसका लाभ उठाना चाहिए। इससे पूर्व शिवपुरी बीईओ मनोज निगम ने स्वास्थ्य भाषण के साथ प्रतियोगिता का प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला खेल अधिकारी के.के. खरे भी खिलाडिय़ों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अंगद सिंह तोमर, गिरीश मिश्रा व हेमलता चौधरी ने किया। इस दौरान अतिथियों ने बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर रहे ग्वालियर, उपविजेता जनजातीय विकास संभाग व तृतीय स्थान पर रहे भोपाल संभाग की टीम को ट्रॉपी व मेडल प्रधान किए। इसी तरह बालिका वर्ग में विजेता जनजातीय विकास संभाग, उपविजेता जबलपुर व तृतीय स्थान पर रहे ग्वालियर संभाग की बालिकाओं को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान भोपाल से नियुक्त ऑब्जर्वर दिनेश बंसल, सहायक संचालक विमल श्रीवास्तव, पूर्व क्रीड़ा अधिकारी महेन्द्र सिंह तोमर, प्राचार्य आरपी जाटव, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे, फिजीकल कॉलेज के प्राचार्य जगदीश मकवाना, बृजेश शर्मा सहित प्रचार-प्रसार समिति के भगवती प्रसाद शर्मा, नीरज सरैया आदि मौजूद थे।

छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुति


समापन समारोह के दौरान उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में विभिन्न गीतों के संयोजन पर रंगारंग प्रस्तुति दी जिसे अतिथियों व खिलाडिय़ों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए। अंत में मुख्य अतिथि एसपी भदौरिया ने ध्वज उतारकर प्रतियोगिता के समापन की विधिवत घोषणा की। 

समिति सदस्यों को किया सम्मानित


कार्यक्रम के दौरान पाँच दिन तक प्रतियोगिता के व्यवस्थित और सफल आयोजन को लेकर दिन-रात मुस्तैद रहने वाले समिति सदस्यों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इनमें प्रमुख रूप से नेशनल रैफरी यादवेन्द्र चौधरी, शिवनाथ सिंह वैश्य, शाहिन शेख, बृजमोहन जाट, राजीव श्रीवास्तव, विनय रावत, दीपक मांझी, रामसेवक राठौर, रिजवाना खान, अजय बाथम, सदाशिव भार्गव, बसंत शर्मा, ओपी शर्मा, वीरेन्द्र वर्मा, मनोज गुप्ता, विवेकवर्धन शर्मा, घनश्याम जयेश फडनीस, राघवेन्द्र, ख्याति रावत, प्रेमसिंह, संस्कार मिश्रा सहित विभिन्न संभागों के कोच व मैनेजर को सम्मानित किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit