Breaking Ticker

मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के समर्थक हुए सक्रिय, पार्टी से की उन्हें टिकट देने की मांग


बोले- यशोधरा राजे सिर्फ फार्म भरें, चुनाव लड़ेगी क्षेत्र की जनता, शिवपुरी को भयमुक्त बनाने में उनकी उम्मीद्वारी अहम

शिवपुरी। स्वास्थ्य कारणों से चुनाव लडऩे से इंकार कर चुकीं शिवपुरी विधायक और प्रदेश सरकार की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया पर अब उनके समर्थक चुनाव लडऩे के लिए दवाब बना रहे हैं। पार्टी आलाकमान को लिखे पत्र में उनके समर्थकों ने उनकी उम्मीद्वारी के पक्ष में तमाम तरह के तर्क गिनाए हैं। वहीं सूत्रों की यह भी खबर है कि भाजपा यशोधरा राजे को चुनाव लडऩे के लिए मना रही है। नए घटनाक्रम से शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में यशोधरा राजे की उम्मीद्वारी की संभावना एक बार फिर से बढ़ी है।
यशोधरा राजे के समर्थन में व्यापारी और सामाजिक वर्ग से भी बड़ी संख्या में लोग सामने आए हैं। उनके समर्थकों का एक बड़ा समूह भोपाल जाकर प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा और चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव से भी मिल चुका है। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मांग की है कि वह खेलमंत्री को चुनाव लडऩे के लिए तैयार करें, क्योंकि शिवपुरी की जनता की एक मात्र आशा का केन्द्र यशोधरा राजे सिंधिया हैं। उनके  द्वारा कराए गए विकास कार्य किसी से छिपे नहीं हैं और वह शिवपुरी के एक-एक व्यक्ति से बखूबी परिचित हैं तथा आमजन के हितों का ध्यान रखती हैं। उनके समर्थकों ने भाजपा आलाकमान को यहां तक विश्वास दिलाया है कि यदि स्वास्थ्य कारणों से वह शिवपुरी नहीं आ पातीं तो उनके प्रचार की कमान वह स्वयं संभालेंगे और उन्हें रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाएंगे। उनके विधायक रहने से शिवपुरी में गुण्डा तत्वों का बोलबाला नहीं है और व्यापारिक वर्ग से वसूली नहीं होती। उनके प्रभामंडल के कारण जिले की अन्य सीटों पर भी भाजपा को फायदा मिलेगा।
अनेक संस्थाओं और समाजसेवियों ने यशोधरा राजे के समर्थन में लिखा पत्र
यशोधरा राजे के समर्थन में राजमाता विजयाराजे सिंधिया समारोह समिति, कलिया मर्दन मंदिर समिति, चेम्बर ऑफ कॉमर्स तथा नगर के प्रबुद्धजनों ने पार्टी आलाकमान को पत्र भेजे हैं। जिन प्रमुख लोगों ने यशोधरा राजे की उम्मीद्वारी का समर्थन किया है उनमें तरूण सत्ता के प्रधान संपादक और शिवहरे समाज के आजीवन संरक्षक डॉ. रामकुमार शिवहरे, समाजसेवी और जैन श्वेताम्बर संघ के अध्यक्ष तेजमल सांखला, प्रायवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारी जिनेन्द्र जैन, पूर्व विधायक माखनलाल राठौर, समाजसेवी सौरभ सांखला, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव विष्णु अग्रवाल, व्यापार महासंघ के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र रावत, पेट्रोल पम्प एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश भांडावत, श्वेताम्बर जैन मंदिर के ट्रस्टी प्रवीण लिगा, अध्यक्ष सिद्धेश्वर मंदिर समिति दिनेश गर्ग, वरिष्ठ भाजपा नेता विमल जैन, 
पूर्व नगर महामंत्री हरिओम राठौर बतासे वाले, वरिष्ठ समाजसेवी विष्णु गोयल, चंद्रकुमार जैन आदि शामिल हैं।

इनका कहना है
यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी की सर्वमान्य नेता हैं। शहर की हर समस्या का वह ध्यान रखती हैं और उसके निराकरण में पूर्ण मनोयोग से जुटती हैं। हर व्यक्ति के सुख दुख में वह शामिल होती हैं। उनका इस क्षेत्र की जनता से भावनात्मक लगाव है। विकास कार्यों में उन जैसा कोई दूसरा नेता नहीं है। उनके कारण शिवपुरी भयमुक्त है और व्यापारी बिना किसी डर के अपना व्यापार करते हैं। उन जैसा निष्कपट राजनेता आज दुर्लभ है। इस बार उनका चुनाव शिवपुरी की जनता स्वयं लड़ेगी और उन्हें रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाएगी।
डॉ. रामकुमार शिवहरे, वरिष्ठ समाजसेवी और संरक्षक शिवहरे समाज शिवपुरी
अपनी माँ अम्मा महाराज की तरह यशोधरा राजे सिंधिया ने समाजसेवा के उद्देश्य से राजनीति की है। शिवपुरी में वह 35 वर्षों से राजनैतिक और सामाजिक रूप से सक्रिय हैं। जब कभी भी इस क्षेत्र को उनकी आवश्यकता महसूस होती है वह हमेशा उपलब्ध रहती हैं। कोरोना काल में उन्होंने जितनी मेहनत की और रात-रातभर जाग कर क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य के लिए वह सक्रिय रहीं उसे भुलाया नहीं जा सकता। शिवपुरी में जब बाढ़ आई थी तब पीडि़तों के आंसू पोंछने और उन्हें हर संभव मदद दिलाने के लिए वह सबसे आगे आईं थीं। खेल के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों को भुलाया नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की केबिनेट में वह सबसे सक्षम और सबसे कुशल मंत्री हैं। उनके विधायक रहने से इस क्षेत्र की जनता पूरी तरह निश्चिंत रहती है। उनका शिवपुरी का विधायक बनना बहुत आवश्यक है। उनका चुनाव इस बार क्षेत्र की जनता लड़ेगी।
तेजमल सांखला, अध्यक्ष जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ शिवपुरी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit