Breaking Ticker

शिवपुरी में रफ्तार पकडऩे लगा कक्काजू का जनसंपर्क, शहर सहित गांवों में किया जनंसपर्क


शिवपुरी। विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर प्रत्याशियों ने अब चुनाव मैदान संभाल लिया है, जहां लगातार प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में जनसंपर्क करते नजर आ रहे हैं। जनसंपर्क के जरिए प्रत्याशी जनता तक पहुंचकर अपनी बात रख रहे हैं। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख पास आ रही है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों का जनसंपर्क भी रफ्तार पकडऩे लगा है। इसी क्रम में शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र 25 से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री केपी सिंह कक्काजू के जनसंपर्क ने रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को केपी सिंह कक्काजू अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क में जुटे हुए नजर आए। इस दौरान ग्रामीणों के समक्ष अपनी बात रखते हुए विधानसभा चुनाव 2023 के लिए सहयोग और समर्थन मांगा, साथ ही भरोसा दिलाया कि वह हमेशा आपके हित में काम करेंगे और सुख-दुख में सदैव कंधा से कंधा मिलाकर चलेंगे। इस दौरान जनता ने न केवल उन्हें आशीर्वाद दिया, बल्कि जगह-जगह उनका सम्मान भी किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत सबसे पहले ईंटमा, रायचंद्रखेड़ी, किरौली, तानपुर, लालगढ़, मानपुर, लोहादेवी, करमांजकलां, करमाजखुर्द आदि गांव में जनसंपर्क किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिवपुरी ग्रामीण के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इसके अलावा शहरी क्षेत्र की वार्ड क्रमांक 12, 38 के अंतर्गत आने वाली कॉलोनियों में भी कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर शहरवासियों से जनसंपर्क किया और केपी सिंह कक्काजू के लिए समर्थन मांगा।

शनिवार को इन गांवों में करेंगे जनसंपर्क
कांग्रेस प्रत्याशी कक्काजू शनिवार 28 अक्टूबर को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सतेरिया में सुबह 10.30 बजे, मानकपुर, सुआखेड़ी और मालाखेड़ी में सुबह 11.30 बजे, चौकी, कुश्यारा में दोपहर 12.30 बजे, ठेह सुहारा, मेंहदावली, गिरमौरा में दोपहर 2 बजे, टोंगरा में दोपहर 3 बजे, पिपरसमां में शाम 4 बजे और रातौर में शाम 5 बजे पहुंचकर ग्रामीणों से जनसंपर्क करेंगे। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में भी जनसंपर्क का क्रम जारी रहेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit