Breaking Ticker

राजा और तोता की दुकान पर स्वास्थ्य विभाग का छापा


चाय के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल रवाना

शिवपुरी । शिवपुरी के हदय स्थल माधव चौक चौराहे पर स्थित राजा राठौर चाय वाले तथा तोता चाय वाले के नाम से सुप्रसिद्ध चाय की दुकान पर छापामार कार्यवाही की जाकर सैम्पल एकत्रित कर जांच के लिए भोपाल भेजे गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर जिला शिवपुरी रविन्द्र कुमार चौधरी के निर्देश में शिवपुरी जिले में मिलावट के विरूद्ध सधन जांच का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शिवपुरी शहरी क्षैत्र के माधव चौक चौराहे पर स्थित दो चाय की दुकान राजा राठौर तथा तोता चाय के नाम से सुप्रसिद्ध दुकानों पर छापामार कार्यवाही को अंजाम खाद्धय एवं अपमिश्रण अधिकारी द्वारा दिया गया है। सीएमएचओ ने बताया कि शहर में चाय की दुकानों द्वारा खाद्ध पदार्थ में मिलावट किए जाने कि जानकारी बडे दिनों से प्राप्त हो रही थी। दोंनो ही दुकानों के नमूने लेकर परीक्षण के लिए भोपाल भेजे गए हैं। वहां से प्रतिवेदन प्राप्त होने पर खाद्ध अपमिश्रण अधिनियम 2006 के तहत कार्यवाही की जावेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit