Breaking Ticker

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिओम राठौर ने किया पुन: निर्वाचित अध्यक्ष रवि का सम्मान


राष्ट्रवीर दुर्गादास की प्रतिमा का जीर्णोद्धार कराने पर नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा का जताया आभार

शिवपुरी। सोमवार को राठौर क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिओम राठौर (बतासे वाले) एवं  वरिष्ठ समाज बंधुओं के द्वारा राष्ट्रीय वीर दुर्गादास प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात राठौर क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी लाल राठौर बाबूजी के चहेते एवं राठौर युवा मंडल मनियर के पुन: निर्वाचित अध्यक्ष रवि कुमार राठौर एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों  का माल्यार्पण  सम्मान राष्ट्रवीर दुर्गादास चौराहे पर किया। इस मौके पर राष्ट्रवीर दुर्गादास की प्रतिमा पर जीर्णोद्धार कराए जाने पर नपा अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा का भी आभार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिओम (बताशे वाले) एवं समाज बंधुओं ने व्यक्त किया । राठौर ने राठौर युवा मंडल के समाजसेवी कार्यों की भी जमकर सराहना की साथ ही सभी युवाओं से आगामी राष्ट्रवीर दुर्गादास जयंती पर समाज द्वारा निकाली जा रही भव्य शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर  हिस्सा लेने का आह्वान किया. आज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिओम राठौर के अलावा बाबूलाल चौधरी जी श्री सुरेश राठौर (पूर्व सूबेदार) बृजेश राठौर (सैनिक) विष्णु राठौर (शिक्षक) पुरुषोत्तम राठौर (पूर्व अध्यक्ष राठौर समाज, मनियर) मुकेश (कटरा वाले) रवि राठौर (मगरोनी वाले) राजेश जीश्री प्रशांत राठोर (विधानसभा आईटी सेल प्रभारी) विनोद राठौर ,छोटा राठौर, धर्मेंद्र राठौर, मोनू ,देवेंद्र, नरेंद्र, संतोष अनिल, गजेंद्र, जीतू, नरेंद्र आदि राठौर समाज बंधु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit