शिवपुरी। खेती को बेहतर ढंग से करके लाभ की खेती बनाने के लिए शासन द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश शासन के उद्यानिकी विभाग द्वारा ग्वालियर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में बड़ी संख्या में कोलारस क्षेत्र के किसान भाई शामिल होने के लिए ग्वालियर के लिए रवाना हुए। किसानों के वाहन को कोलारस जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, साथ ही शुभ यात्रा की सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उद्यानिकी विभाग एवं कृषि विभाग के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
जनपद अध्यक्ष चौहान ने किसानों के वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
0
9:23 am

Tags