ग्राम हाथरस में नारी सम्मान योजना के तहत भरवाए फार्म
शिवपुरी। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जहां मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना शुरू की थी। वही अब कांग्रेस महिलाओं में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए नारी सम्मान योजना की शुरुआत की है, इसी के तहत करैरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हाथरस में कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव रिटायर्ड एसडीओ रामरूप महदोरिया ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें खेमराज सिंह लोधी ब्लाक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण करैरा शिवपुरी, भगवान सिंह कुशवाह कार्य कारी अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ग्रामीण करैरा, श्याम सुन्दर गुप्ता जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी में सचिव, नीरज कुमार लोधी मंगलम अध्यक्ष, सत्येन्द्र सिंह लोधी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल थे। इस कार्यकम्रम में महिलाओं से नारी सम्मान के फॉर्म भरवाए गए। रामरूप महदोरिया ने बताया कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो कांग्रेस प्रदेश भर की महिलाओं के लिए नारी सम्मान में प्रतिमाह 1500 देगी। इसके साथ ही गैस सिलेंडर 500 के दाम पर दिए जाएंगे। इस कारण महिलाओं के फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। महदोरिया ने पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा उठाए जा रहे कदमों को सार्थक बताते हुए सरकार आने के बाद इन घोषणाओं को तुरंत ही अमल में लाने की बात कही है । कांग्रेस सरकार आने के बाद महिलाओं को अलग से फॉर्म नहीं भरना होंगे इन्ही फॉर्म के आधार पर सम्मान निधि मिलेगी।







