Breaking Ticker

रामरूप महदोरिया ने किया पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश संयोजक और जिलाध्यक्ष का स्वागत


शिवपुरी। आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस हाईकमान अपनी अंदरूनी कसावट में जुटा हुआ है। अपने मोर्चों को मजबूती प्रदाय करने के लिए हाल ही में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सतना से विधायक सिद्धार्थ कुशवाह द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार अपनी कार्यकारिणी में विस्तार किया है। श्री कुशवाह द्वारा मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी शंकरलाल कुशवाहा को सौंपी है, वहीं शिवपुरी में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी श्रीमती उषा लोधी को दी गई है। दोनों ही पदाधिकारी करैरा से कांग्रेस के प्रबल दावेदार रिटायर्ड एसडीओ रामरूप महोदिया के करैरा स्थित निवास पर पहुंचे, जहां पर महदोरिया ने दोनों ही पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनका भव्य स्वागत किया और ईश्वर से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit