कांग्रेस शासनकाल के विकास कार्यों से जनता को कराया अवगत
शिवपुरी। कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी हाथ से हाथ जोड़ा अभियान के तहत कांग्रेसी घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और कांग्रेस शासनकाल में किए गए विकास कार्यों को बता रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान दाऊ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ करैरा
विधानसभा के नरवर ब्लॉक में पहुंचे। इस दौरान रिटायर एसडीओ रामरूप महदोरिया सहित तमाम कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के संदेश को घर-घर तक पहुंचाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के शासन काल में किए गए विकास कार्यों को बताया। रामरूप महदोरिया ने भाजपा सरकार की कुरीतियों के संबंध में जनता को अवगत कराया एवं सांप्रदायिक सद्भाव राष्ट्रीय एकता अखंडता की बात की। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कांग्रेसियों का जगह-जगह लोगों ने स्वागत सत्कार भी किया गया।