Breaking Ticker

आपकी प्रतियोगिता किसी और के साथ नहीं बल्कि हर दिन हर पल अपने साथ होनी चाहिए: डॉ शैलेंद्र सिंह


अंतर्राष्ट्रीय मोटीवेशनल स्पीकर ने गीता पब्लिक स्कूल में हजारों बच्चों को किया प्रोत्साहित

शिवपुरी। गुब्बारों के एक उदाहरण के साथ शहर के विद्यालय गीता पब्लिक स्कूल में इंदौर से आये अंतर्राष्ट्रीय मोटीवेशनल स्पीकर, लीडरशिप एवं बिजऩेस कोच एवं लेखक डॉ शैलेंद्र सिंह ने ये संदेश स्कूल के हजारों बच्चों को संबोधित करते हुए दिया। देश के 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोलंबिया पेसिफिक यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की  उपाधि प्राप्त करने के बाद विभिन्न शहरों में प्रवास करते हुए जब अपने तयशुदा कार्यक्रम में गीता पब्लिक स्कूल शिवपुरी पहुंचे तो स्कूल मैनेजमेंट और हजारों छात्रों के द्वारा विद्यालय परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया। मौका था गीता पब्लिक स्कूल के हाल ही में मेडिकल और इंजीयरिंग में चयनित मेधावी छात्रों एवं उनके माता पिता के सम्मान समारोह का जहाँ डॉ शैलेंद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि पधारे। जिंदगी में आगे बढऩे के लिए किन बातों का और फैक्ट्स का ध्यान रखें जैसे जिंदगी में सफल होने के लिए क्यों पर फोकस करें या कैसे पर, शब्द या विचार आपकी जिंदगी को किस प्रकार बदल सकते हैं, कैसे छात्र स्वयं में लीडरशिप के गुण विकसित करें, क्यों आपके कॅरिअर गोल्स और सपनों का क्रिस्टल की तरह साफ होना आवश्यक है आदि जैसे विषयों पर एक हल्के फुल्के माहौल में बच्चों को हँसाते हुए ये बातें करीं। कार्यक्रम के दौरान छात्र उर्जावान बने रहें इसके लिये दो बार मोटीवेशनल गीतों पर सभी छात्रों को नृत्य करवाया। कार्यक्रम के दौरान जीवन में विज़ुअलाइज़ेशन का महत्व बताते हुए दस मिनट का एक मेडिटेशन भी करवाया । स्टेज पर कुछ छात्रों को बुलाकर एक प्रैक्टिकल के माध्यम से उन्होंने विद्यालय के सभी छात्रों को समझाया यदि कंपटीशन करना है तो सिर्फ स्वयं से करना है। जब आपकी प्रतियोगिता अपने खुद के वजऱ्न से  होगी तो हर दिन आपका ही बेस्ट वजऱ्न आपके सामने होगा। अपने जीवन में उम्मीद की हर किरण को छोड़ देने वाले लोगों को आशा की एक नई सुबह दिखाने का कार्य डॉ शैलेंद्र सिंह के द्वारा निरंतर किया जा रहा है। उनका एक कथन है जो वो हमेशा कहते हैं कि जिंदगी ये नहीं है कि आप आज तक क्या नहीं कर पाये बल्कि जिंदगी तो असल में ये है कि आप आज भी क्या कर सकते हैं। गीता पब्लिक स्कूल की शुभकामनायें सदैव डॉ शैलेंद्र सिंह के साथ हैं कि वे ऐसे ही लोगों की बेहतरी के लिये कार्य करते रहें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit