Breaking Ticker

मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता सम्पन्न, चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल


भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पु.शि. मंडल अध्यक्ष केपी परमार और नगर महामंत्री गिर्राज शर्मा, रीतेश जैन मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खिलाडिय़ों को अनेक अवसर प्रदान किए जाने के उद्देश्य से जिले के समस्त विकासखण्डों में निर्धारित तिथियों में मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। विकासखण्ड एवं जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कप का आयोजन कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज मंगलवार को विकासखण्ड शिवपुरी में खो-खो, कबड्डी, व्हॉलीबॉल, फुटबॉल एवं एथलेटिक्स खेल में 100 मीं, 200मीं, 400मीं, 1000मी, लांगजम्प, हाईजम्प, पुरूष शाटपुट (5 कि.ग्रा.), जैवलीन (700 ग्राम), महिला शाटपुट (3 कि.ग्रा.), जैवलीन (500 ग्राम) व कुश्ती पुरुष 42 किग्रा., 46 कि.ग्रा., 50 कि.ग्रा., 54 कि.ग्रा., 58 कि.ग्रा., 63 कि.ग्रा., 46 कि.ग्रा., 49 कि.ग्रा., 52 कि.ग्रा., 56 कि.ग्रा. व 60 कि.ग्रा. की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक अथवा बालिका खिलाड़ी खेल प्रतियोगिता में लगभग 3 सैकड़ा खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

सर्वप्रथम मैच प्रारंभ करने के पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर मण्डल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पु.शि. मण्डल अध्यक्ष के.पी.परमार, मंडल महामंत्री गिर्राज शर्मा, महामंत्री रीतेश जैन व जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के.खरे ने सर्व प्रथम खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर खेल प्रारंभ किए जाने की औपचारिक घोषणा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने सभी खिलाडिय़ों को खेल भावना से खेल खेलने के लिए प्रेरित किया। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चे खेल के माध्यम से भी अपना भविष्य बना सकते है।

जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के.खरे ने बताया कि इस वर्ष मुख्यमंत्री कप का आयोजन चार चरणों में किया जा रहा है। जिसका प्रथम चरण में विकासखण्ड स्तर पर कबड्डी, खो-खो, व्हॉलीबॉल, फुटबॉल व एकल विद्या में एथलेटिक्स व कुश्ती की आयोजित की जा रही है। विकासखण्ड स्तर पर विजेता अथवा चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे। उक्त प्रतियोगिता 24 नवम्बर को विकासखण्ड कोलारस के शा.उ.उ.मा.वि.कोलारस व शा.उ.उ.मा.वि. बदरवास के खेल मैदान पर आयोजित की जाएगी। जिसकी प्रारंभिक तैयारी पूर्ण कर ली गई है। जिले में संचालित उक्त खेल संघ अथवा संस्थान, स्कूल के प्राचार्य से मुख्यमंत्री कप में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल एवं व्हॉलीबॉल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दलों को क्रमश: राशि 1 लाख रुपए, 75 हजार रुपए एवं 50 हजार रुपए तथा एथलेटिक्स, कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर प्राप्त करने वाले बालक अथवा बालिका को क्रमश: 10 हजार, 7 हजार एवं 5 हजार नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। अधिक जानकारी के विकासखण्ड पर पदस्थ ग्रामीण युवा समन्वयक के मोबाइल नम्बर पर संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन कमल सिंह बाथम उर्फ शेरा ग्रामीण युवा समन्वय शिवपुरी ने किया। प्रतियोगिता पश्चात सभी खिलाडिय़ों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit