Breaking Ticker

किसान कांग्रेस ने अतिवृष्टि से हुए फसलों के नुकसान को लेकर मुआवजा राशि हेतु सौंपा ज्ञापन


शिवपुरी। विगत 4 दिनों से आपदा के रूप में हो रही बारिश ने अन्नदाता की फसलों को चौपट कर मुंह से निवाला छीनने का काम किया है, ऐसी स्थिति मे हमारे अन्नदाताओं को सरकार से राहत की उम्मीद है क्योंकि किसी भी सरकार का दायित्व होता विपत्ति के समय अपने जनमानस को राहत दिया जाना, चूंकि आप हमेशा कहते रहे हैं कि मैं किसान का बेटा हूं तो आपका दायुत्व और ज्यादा बनता है, उक्त बात किसान कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मानसिंह फौजी ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में कही। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पं. श्रीप्रकाश शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल,योगेश करारे, राजू बंसल, मीना जाटव सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन में उल्लेख किया कि इस संकट की घड़ी में आप अपना फर्ज निभाते हुये हमारे यहां की फसलें सोयाबीन,धान,उडद,टमाटर,मूंगफली आदि का शीघ्र मापदण्ड अनुशार मुआवजा एवं विजली बिल, बैंक वसूली स्थगित करें,साथ ही किसानों को आगामी फसलों की वुबाई के लिए खाद ,बीज एवं सस्ता डीजल का उचित प्रवंध करें जिससे किसानों को राहत मिल सके। कुछ किसानों ने वर्षा से पूर्व जो फसलें निकल ली हैं उन्हें उचित दाम मिल सके यह प्रबंध भी सुनिश्तित करें क्योंकि किसानों की फसलों को औने पौने दाम पर किसान व्यापारियों को बेचने पर मजबूर हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों गांव में विद्युत बिल वसूली के नाम पर विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई है उसको पुन: चालू करवाई जाए और वसूली बंद कर दी जाए तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा लाभ किसानों को दिया जाये। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit