Breaking Ticker

नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा ने किया इंडियन जिम का शुभारंभ


व्यायाम हमारे शरीर के लिए उतना ही आवश्यक है जितना भोजन और पानी: गायत्री शर्मा

शिवपुरी। व्यायाम करना हमारे शरीर के लिए उतना ही जरूरी है, जितना भोजन करना या पानी पीना। नियमित व्यायाम से न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी फिट रहते हैं। नियमित रूप से व्यायाम की आदत डालना आसान काम नहीं है, लेकिन मुश्किल भी तो नहीं हैं, उक्त बात नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा द्वारा इंडियन जिम के शुभारंभ अवसर पर कही।


आर्मी से रिटायर्ड मनोज शर्मा द्वारा नक्षत्र गार्डन, किडजी स्कूल के पास इंडियन आर्मी एण्ड स्पोट्र्स के नाम से जिम खोली है जिसमें खास बात यह है कि पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं। जिम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप के नपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा मौजूद रहीं, वहीं विशिष्ट अतिथियों में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पु.शि. मंडल अध्यक्ष केपी परमार, महामंत्री गिर्राज शर्मा, महामंत्री रीतेश जैन, मीडिया प्रभारी केदार सिंह गोलिया, पिंटू चौहान मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अमर शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद जिम का अवलोकन करते हुए जिस संचालक मनोज शर्मा की सुव्यवस्थित ढंग से जिस के संचालन को लेकर नपाध्यक्ष शर्मा ने तारीफ करते हुए उन्हें बधाई दी। मनोज शर्मा ने बताया कि उन्होंने 20 वर्षों तक आर्मी में भर्ती होकर देश की सेवा की और सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने जिम खोलकर लोगों को एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें व्यायाम का एक अच्छा अवसर देने का संकल्प लिया और आज वह पूरा भी हो गया है। मनोज ने बताया कि उनके पास स्पोर्ट्स से संबंधित ब्रांडेड कंपनियों की सामग्री भी बाजार से कम दाम में उपलब्ध है जिसे जिम में आने वाले महिला एवं पुरुष आसानी से क्रय कर सकते हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में जिम संचालक मनोज शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit