Breaking Ticker

रेडिऐन्ट के 22 वे स्थापना दिवस पर रोपे गए 51 पौधे


कोरोना महामारी ने हमें वृ़क्षारोपण का महत्व बताया: डाँ. खुशी खान

शिवपुरी। रेडिऐन्ट कॉलेज के 22 वे स्थापना दिवस के अवसर पर न्यू रेडिऐन्ट आई.टी.आई पर 51 पौधे रोपे गए। इस अवसर पर रेडिऐन्ट ग्रुप के कॉ-ऑडिनेटर अखलाक  खान ने नये सत्र में प्रवेशित  छात्र-छात्राओं को कॉलेज की गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज हम कॉलेज का 22 वॉ स्थापना दिवस मना रहे है हर वर्ष हम कॉलेज का स्थापना दिवस वृक्षारोपण कर मनाते आ रहे है इससे पहले जो पौधे हमारे द्वारा इस परिसर में लगाये गए है वे आज भी सुरक्षित है और आज कई पौधो ने विशाल रूप ले लिया है कई पेडों में फल आने भी शुरू हो गये है और वृक्ष जीवन भर हमें कुछ ने कुछ देते रहते है धरती पर उगे हर पेड-पौधे का अपना महत्व होता है। हमें भी अपने जीवनकाल में कुछ पौधों के पालन-पोषण  की जिम्मेदारी लेना चाहिए  एवं प्रदूषण से प्रकृति कैसे बचाया जा सकता है इसके बारे में अवगत कराया।


दून पब्लिक स्कूल की संचालिका डाँ. खुशी खान ने कहा अभी हाल  ही हम एक गंभीर जानलेवा कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहे थे जिसमें ऑक्सीजन को लेकर जो हाहाकार मची थी उससे हमें सीख लेना चाहिए कि पेड़-पौधे का हमारे जीवन में कितना महत्व है डाँ.खुशी खान ने कहा  आप लोग अपने कॉलेज परिसर में पौधे रोपे एवं उनकी देखभाल समय-समय पर करते रहे। रेडिऐन्ट ग्रुप के संचालक शाहिद खान ने दो पौधो के बीच की दूरी, खाद, पोषण एवं पौधों के देखरेख संबधी जानकारी दी। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफगण में मनीष जैन, वेदप्रकाश यादव ,बलराम शर्मा,सागर मौर्य, रीजमा सिद्धीकी,अंजलि परिहार, शीलू कोली सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे। 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit