शिवपुरी। सामुदायिक अस्पताल करैरा के बीएमओ डॉ. अरविंद अग्रवाल द्वारा कर्मचारियों और बहुजन और दिवंगत नेताओं को गालियां देने वाला वीडियो वायरल हो गया। इस मामले में करैरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक फरियादी महेंद्र (27) पुत्र गोपाल बौद्ध निवासी गुप्तेश्वर मोहल्ला वार्ड 6 करैरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि करैरा अस्पताल में पदस्थ बीएमओ डॉ. अरविंद अग्रवाल ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारियों और नागरिकों, दिवंगत नेताओं के खिलाफ अश्लील व जातिगत गालियों का प्रयोग किया।
पुलिस ने करैरा बीएमओ के खिलाफ भादंसं की धारा 153-ए, एससीएसटी की धारा 3(1)(व्ही) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं सीएमएचओ डॉ पवन जैन ने करैरा बीएमओ डॉ. अरविंद अग्रवाल के निलंबन और पद से हटाने का प्रस्ताव कलेक्टर शिवपुरी को भेज दिया है।







