सिविल जज के लिए चयनित अभिसरिका माहुने को किया सम्मानित
शिवपुरी। 360 गौत्रिय क्षत्रिय खटीक समाज जिला शिवपुरी के आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन सफलतापूर्वक हुआ। सम्मेलन में 27 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे सभी को सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री हरिशंकर खटीक द्वारा आशीर्वाद प्रदान किया गया। पूर्व मंत्री श्री खटीक ने सम्मेलन के आयोजकों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि मैं इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बना। इस दौरान समाज का नाम देश और प्रदेश में रोशन करने वाली बहुमुखी प्रतिभा कमल माहुने की पुत्री कु. अभिसरिका माहुने को सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। अभिसरिका द्वारा हाल ही में सिविल जज की परीक्षा में उत्तीर्ण कर समाज का नाम रोशन किया है। सम्मेलन में शांति व्यवस्था बनाए रखने में फिजीकल थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ सहित उनके पुलिस बल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सम्मेलन के आयोजनकर्ता सकल पंच खटीक समाज द्वारा मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सहित समाजबंधुओं का धन्यवाद देते हुए सम्मेलन की सफलता के लिए बधाई प्रेषित की। समाज के विष्णु कुमार भदकारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में हजारों की संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे और सभी का सम्मेलन के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा था।








