डायरेक्टर अशोक ठाकुर ने स्कूल को मिले अभूतपूर्व प्यार, सम्मान और योगदान के लिए जताया अभार
शिवपुरी। शहर के प्रतिष्ठित शिवपुरी पब्लिक स्कूल जिसमें शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थी आज देश के कोने-कोने में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। शिवपुरी पब्लिक स्कूल की शुरूआत 25 वर्ष पहले अशोक ठाकुर द्वारा शिवपुरी शहर के बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहिया हो इस उद्देश्य की थी और आज शिवपुरी पब्लिक स्कूल एक बट वृक्ष की भांति विशाल बन चुका है। स्कूल के सफलतापूर्वक 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्कूल प्रांगण में सिल्वर जुबली कार्यक्रम का आयोजन पूरे हर्षोल्लास के साथ किया गया, हालांकि कोरोना के कारण छात्र-छात्रा कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके और इस खास दिन को ऑनलाइन सेलिब्रेट किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में स्कूल संचालक
अशोक ठाकुर, स्कूल की प्राचार्या कीर्ति गाला मौजूद रहे। स्कूल स्टॉफ द्वारा सिल्वर जुबली कार्यक्रम पूरे हर्षोल्लास के साथ स्कूल के प्रांगण में सभी कक्षाओं के स्टूडेंट्स के साथ ऑनलाइन मनाया गया। सभी लोगों ने इस कार्यक्रम में बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया एवं बच्चों ने गानों एवं नृत्यों के द्वारा इस कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। शिवपुरी पब्लिक स्कूल के संचालक अशोक ठाकुर ने सभी स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों को उनके प्यार, सम्मान और योगदान के लिए अपनी बधाई प्रेषित की है एवं आगे भी स्कूल के प्रति अपना प्यार और विश्वास बनाये रखने के लिए कहा है। कार्यक्रम पूरे हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न होने पर प्राचार्या ने सभी को बधाई एवं धन्यवाद प्रेषित किया है।






