प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. डालमिया देंगे परामर्श
शिवपुरी। रतन ज्योति डालमिया हार्ट इंस्टिट्यूट, ग्वालियर एवं सिद्धिविनायक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, शिवपुरी के संयुक्त तत्वाधान में विशाल नि:शुल्क हृदय रोग, ओपीडी, जांच शिविर एवं नि:शुल्क एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर रविवार 20 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर सिद्धिविनायक हॉस्पिटल पोहरी रोड, बस स्टैंड के पास आयोजित होगा, उक्त जानकारी सिद्धिविनायक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल में आयोजित प्रेसवार्ता के माध्यम से डायरेक्टर डॉ. पीडी गुप्ता एमबीबीएस, एमडी मेडिसिन व संचालक राजेंद्र कुमार शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि शिविर में प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रविशंकर डालमिया आएंगे जिनके द्वारा मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया जाएगा। इस दौरान जितने भी केस रजिस्टर्ड होंगे उन सभी मरीजोंं एंजियोग्राफी जो 8 से 10 हजार में होती है नि:शुल्क रूप से की जाएगी जिनमें आयुष्मान कार्ड की आवश्यकता नहीं होगी। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए एंजियोप्लास्टी नि:शुल्क की जाएगी, जो प्राइवेट में एक से डेढ़ लाख तक की लागत से की जाती है। हृदय रोग ओपीडी का लाभ उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराएं। रजिस्ट्रेशन के लिए 9425400909, 7492230000, 7492230001 पर संपर्क कर सकते हैं।






