Breaking Ticker

दतिया जाते समय गुना CMHO डॉ. हेमंत गौतम की दुर्घटना में मौत, कोहरे के चलते टैंकर में पीछे से टकराई कार

शिवपुरी। जिले के अमोला में रविवार सुबह गुना सीएमएचओ डॉ. हेमंत गौतम की कार फोरलेन हाईवे पर आगे चल रहे एक टैंकर में घुस गई। हादसे में डॉ गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर की हालत नाजुक है। उसे करैरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि हादसे जे वक्त हाईवे पर इतना कोहरा था कि ड्राइवर को आगे चल रहा टैंकर नजर ही नहीं आया और वह टैंकर में घुस गई। सीएमएचओ डॉ गौतम दतिया के रहने वाले थे। रविवार सुबह वो किसी काम से अपने घर दतिया जा रहे थे। दतिया पहुंचने से पहले शिवपुरी में ही उनकी मौत हो गई। शनिवार को कलेक्टर फ्रैंक नोबल के बेटे का जन्मदिन था। इस दौरान कलेक्टर बंगले पर एक पार्टी का आयोजन किया गया था। सीएमएचओ डॉ गौतम भी उस पार्टी में शामिल हुए थे। देर रात तक चली पार्टी में सभी लोगों का डिनर भी कलेक्टर बंगले पर ही हुआ था। रविवार अलसुबह 5 बजे के लगभग सीएमएचओ गुना से दतिया जाने के लिए निकल गए थे। लेकिन शिवपुरी में ही वे हादसे का शिकार हो गए।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit