शिवपुरी l देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए भाजपा महिला मोर्चा ने गुरुवार को माधव चौक चौराहा शिव जी के मंदिर में “महा मृत्युंजय मंत्र जाप” का आयोजन किया।
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा शिवहरे ने कहा कि पंजाब ने लोकतंत्र की हत्या कर देश के इतिहास में दर्ज कराया एक ओर काला दिवस। पंजाब के मुख्यमंत्री के इस व्यवहार से पंजाब का हर नागरिक डरा हुआ है कि जब पंजाब का मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री जी को सुरक्षा ना दे सका। वो वहाँ के नागरिक को कैसे सुरक्षित करेगा। यह शर्मनाक कृत्य है कि पंजाब के कल्याण हेतु हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने वहां पहुंच रहे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के काफिले को रोका गया। आज कॉंग्रेस ने देश को फिर से शर्मसार किया है। भाजपा महिला मोर्चा की सभी बहने मशाल यात्रा में भी शामिल हुई
इस दौरान भाजपा जिला महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा शिवहरे प्रदेश कार्यकारी समिति सदस्य श्रीमती उषा भार्गव श्रीमती नीलम बघेल श्रीमती चंद्र मेहता श्रीमती रिंकू कुशवाह श्रीमती राधा ओझा श्रीमती उत्तरा तिवारी श्रीमती ज्योति यादव बबीता राठौर नीतू बाथम श्रीमती शकुंतला शर्मा श्रीमती नीलम चंदेल और भी अन्य बहने मौजूद रही।






