शिवपुरी। महाराजा खेतसिंह खंगार जयंती के उपलक्ष्य में समाजबंधुओं द्वारा आगामी 25 दिसम्बर को रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है। प्रगति मंच समिति शिवपुरी के अध्यक्ष श्याम सिंह परिहार ने बताया कि बैठक में विचार-विमर्श के उपरांत रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। समाज के सभी युवा साथियों से आग्रह है कि रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें ताकि किसी जरूरतमंद के इलाज में मदद हो और उसकी जान बचाई जा सके। 25 दिसम्बर को जिला चिकित्सालय में दोपहर 12 बजे से खंगार समाज के युवाओं द्वारा रक्तदान किया जाएगा।
महाराजा खेतसिंह खंगार जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर 25 को
0
6:20 pm

Tags