Breaking Ticker

सीएम हेल्पलाइन में लापरवाह पिछोर बीएमओ सहित पाँच को कलेक्टर ने थमाया नोटिस


शिवपुरी। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्वारा सीएम हेल्पलाईन 181 पोर्टल अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में जेएसवाय एवं पीएसवाय की शिकायतें लंबित होने के कारण जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित चार बीएमओ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए है। जारी कारण बताओ सूचना पत्र जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ.शीतल प्रकाश व्यास, बीएमओ पोहरी डॉ.शशांक चौहान, बीएमओ बदरवास डॉ.एच.व्ही.शर्मा, बीएमओ पिछोर डॉ.संजीव साण्डे एवं बीएमओ डॉ.आर.आर.माथुर को जारी किए गए है। संबंधित अधिकारी अपना स्पष्टीकरण तीन दिवस में देना सुनिश्चित करेंगे। संतोषजनक जवाब न होने की स्थिति में संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

सीएम हेल्पलाईन पर लंबित शिकायतों के भुगतान न किए जाने पर तीन एएनएम के विरूद्ध कार्यवाही

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पवन जैन द्वारा सीएम हेल्पलाईन पर लंबित शिकायतों एवं हितग्राही के भुगतान अनमोल पोर्टल पर अपडेट होने के उपरांत भी लंबित रहने पर तीन एएनएम के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।

जारी आदेशों के तहत अनमोल पोर्टल पर प्रसव अपडेट करने के पश्चात भी लंबित रहने से संबंधित हितग्राही के भुगतान न हो पाने के कारण उप स्वास्थ्य केन्द्र करही की एएनएम श्रीमती रेखा कोली एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र तिधारी की एएनएम श्रीमती पुष्पा समाधिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने की कार्यवाही की गई है तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र करही की संविदा एएनएम श्रीमती राजरानी को आगामी अन्य आदेश तक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनपुरा किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit