Breaking Ticker

जानें वायरल मैसज का सच- रात 11:30 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे तक बंद रहेगा WhatsApp?


हाल ही में फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की सर्विस छह घंटे से ज्यादा के लिए बंद हो गई थी WhatsApp पर एक ऑडियो मैसेज तेजी से वायरल हो रहा हैइस वायरल मैसेज का सच कुछ और ही है

हाल ही में फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की सर्विस छह घंटे से ज्यादा के लिए बंद हो गई थी. इससे यूजर्स काफी परेशान रहे थे. अब इसको लेकर एक ऑडियो मैसेज तेजी से वॉट्सऐप पर वायरल हो रहा है. 

वायरल ऑडियो मैसेज में दावा किया जा रहा है:-

केंद्र सरकार ने वॉट्सऐप को रोज रात 11:30 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे तक बंद रखने का फैसला लिया है. वॉट्सऐप पर ज्यादा यूजर्स हो जाने की वजह से ये फैसला लिया गया है. 

वायरल मैसेज में आगे कहा जा रहा है कि अगर आप इस मैसेज को कम से कम 10 लोगों को फॉरवॉर्ड नहीं करते हैं तो 48 घंटे में आपका अकाउंट इनवैलिड मान लिया जाएगा और इसे बंद कर दिया जाएगा. अकाउंट डिलीट हो जाने के बाद आपके 499 रुपये महीने का चार्ज वॉट्सऐप चलाने के लिए लिया जाएगा. इसको फ्री रखने के लिए इसे कम से कम 10 लोगों को जरूर फॉरवॉर्ड करें. 

आपको बता दें कि वायरल ऑडियो मैसेज में किया जा रहा ये दावा पूरी तरह से गलत है. सरकार की ओर वॉट्सऐप को लेकर ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है. 

इस तरह का मैसेज दो साल पहले भी वायरल हो रहा था. हाल ही में वॉट्सऐप आउटेज के बाद फिर से ये मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. वॉट्सऐप आउटेज की वजह से लगभग 6 घंटे तक यूजर्स इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का यूज नहीं कर पा रहे थे. 

इससे कई लोगों को लगने लगा कि वॉट्सऐप बंद हो गया है. जब वॉट्सऐप फिर से एक्टिव हुआ तो कुछ शरारती तत्वों ने इस फेक मैसेज को फैलाना शुरू कर दिया. कंपनी के अनुसार वॉट्सऐप आउटेज की वजह राउटर कॉन्फिग्रेशन में गड़बड़ी थी. इस कारण फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप काम नहीं कर रहा था. 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit