बोले- हर संभव की जाएगी सहायता, करें संपर्क
शिवपुरी। जिलेभर में दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है ऐसे सुखद पहलू यह भी है कि संक्रमण की बढ़ती संख्या के बीच लोग कोरोना संक्रमण को हराकर स्वस्थ भी हो रहे हैं। ऐसे में जो लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं और उनके लिए आर्थिक तंगी के चलते घर चलाना मुश्किल हो रहा है ऐसे जरूरतमंदों की सहायता के लिए जनपद उपाध्यक्ष शिवपुरी, एसपीएस के डायरेक्टर समाजसेवी अशोक ठाकुर ने बहुत ही सराहनीय कदम उठाया है। श्री ठाकुर ने बताया कि ऐसे जरूरतमंद लोग मुझसे मेरे मोबाइल नंबर 9425136166 पर संपर्क कर सकते हैं उन्हें तत्काल यथासंभव मदद की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि अशोक ठाकुर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वैसे अमूमन श्री ठाकुर पेशे से स्कूल संचालक हैं, लेकिन उन्होंने बीते कुछ वर्षों में समाजसेवा के क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है। सामाजिक संस्था लॉयन्स क्लब के बैनर तले उनके द्वारा एक से बढ़कर विपरीत परिस्थतियों में लोगों की सहायता के लिए काम किए हैं। कोरोना संक्रमण की ही बात करें तो उन्होंने पिछले वर्ष के शुरूआती समय से लेकर अपना हाथ आगे बढ़ाया तो कभी पीछे नहीं खींचा। फिर चाहे वह पीपीई किट हो या फिर खाद्य सामग्री के पैकिट, वह कभी पीछे नहीं रहे।







