शिवपुरी। इसे चाहे शासन या प्रशासन की हठधर्मिता कहें या मानवता के दुश्मन जो चाहे कह लो, लेकिन इनके कान पर जूं नहीं रेंगने वाला है एक लेब टैक्नीशियन जैसे छोटे कर्मचारी का दर्द यह भला मोटी पगार वाले क्या समझेंगे। पिछले दो वर्षों से अपनी पगार की बाट जो रहे जिला अस्पताल में कार्यरत लैब टेक्नीशियन कृष्णा गुप्ता कोरोना संक्रमण जैसी महामारी में भी अपने कर्तव्य से मुंह नहीं मोडा है और अपनी व अपने परिवार की जान जोखिम में डालकर सेवाएं दे रहें हैं। वर्तमान में ब्लड बैंक का पूरा स्टाफ कोरोना से संक्रमित हो चुका है ऐसे में कृष्णा गुप्ता ने ही ब्लड बैंक की कमान अपने कंधों पर संभाल रखी है और कोरोना के सैम्पल ले रहे हैं। कृष्णा गुप्ता की मानें तो उनके द्वारा अस्पताल प्रबंधन से लेकर, कलेक्टर, विधायक, केबिनेट मंत्री सहित तमाम जिम्मेदारों को अपना दर्द बयां किया जा चुका है, लेकिन अभी तक उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है। विगत दो वर्षों से उनका परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है, लेकिन मोटी पगार वाले अफसरों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है उन्हें तो सिर्फ और सिर्फ इनसे काम लेना और निर्देश देना ही आता है।
दो वर्ष से बिना वेतन काम कर रहे लैब टेक्नीशियन कृष्णा ने संभाली ब्लड बैंक की कमान, पूरा स्टाफ हुआ संक्रमित
0
8:11 pm

Tags