Breaking Ticker

काईट फेस्टिटिवल में पंतगबाजो ने तोड़े रिकॉर्ड, ओमकार इवेंट ने किया भव्य आयोजन

शिवपुरी। शहर के गांधी पार्क में गत दिवस श्शिवपुरी काइट फेस्टिवल का आयोजन ओमकार इवेंट द्वारा किया गया जिसमें पतंगबाजी के शौक रखने वाले लगभग ५०० प्रतिभागियों ने शिरकत की जिसमे पतंग डिजाइन कंपीटिशन भी रखा गया था। इसके अलावा अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस के दिन बालिकाओ ने शानदार नृत्य प्रस्तुति के लिए शिवपुरी पब्लिक स्कूल संचालक लॉयन अशोक  ठाकुर द्वारा बालिकाओ को सम्मानित किया गया साथ ही कौटिल्य अकादमी शिवपुरी की तरफ से प्रथम पुरस्कार २१०० रु का सबसे अधिक ऊंचाई तक पतंग ले जाने व ३५ पतंग काटने के लिए दीपेश रजक को दिया गया। द्वितीय पुरुस्कार आदित्य एड एजेंसी की तरफ से ११०० रु का पीयूष राठौर को दिया गया। तीसरे स्थान पर रहे गोवर्धन को किड्जी आई.२ खिन्नी नाका संचालक श्रीमति कंचन भुघरा द्वारा दिया गया। इसके साथ कैरियर ग्लो संचालिका मिस एकता शर्मा द्वारा पतंग बनाओ प्रतिभगियों के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। नृत्य प्रस्तुतियो का संचालन पकंज बुदेला ग्रुप के डांसर्स शालिनी तिवारी, संजना, सम्यक, शिवराज आदिवासी द्वारा की गई। आयोजन के सूत्रधार मंच संचालक अतुल गौड़ का विशेष योगदान रहा। काईट फेस्टिवल में मिमक्री कर आनंद रावत ने सभी का मनोरंजन किया, सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र सहित नास्ता वितरण किया। आयोजन में मुख्य सहयोग शिवपुरी पब्लिक स्कूल, किड्जी.२ खिन्नी नाक, कौटिल्य अकादमी, कैरियर ग्लो कंप्यूटर, यूनिक ट्यूटोरियल, आर.जी.डाँस स्टूडियो, भूमि बेबीकेयर शॉप, ज्ञान दर्शन पब्लिक स्कूल का रहा इसके साथ ही वोलेंटियर्स कान्हा, शुभम, रवि, शालिनी, रिया राय, अभिषेक, ललित, अजय का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। ओमकार इवेंट के मैनेजर राम गुप्ता द्वारा सभी को धन्यवाद दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit