Breaking Ticker

अधिकारों को सजग करना ही नहीं बल्कि अधिकार दिलाने का काम है यूनिवर्सल ह्यमन राईट्स काउंसिल का : आदित्य शिवपुरी


यूनिवर्सल ह्यूमन राईट्स काउंसित के नव नियुक्त संगठन मंत्री स्वागत समारोह आयोजित
शिवपुरी-मानव अधिकारों के हितों को रक्षा को लेकर यूनिवर्सल ह्यूमन राईट्स एक सार्वभौमिक मानव अधिकार परिषद है जिसका कार्य मानव को उसके अधिकारों के प्रति केवल सजग करना ही नहीं बल्कि उसे उसका अधिकार दिलाना भी है हम प्रयास करेंगें कि संगठन के मनोनीत नव नियुक्त संगठन मंत्री सादिक खान के नेतृत्व में संगठन को और अधिक गति मिलेगी और संगठन अपने नए आयामोंं को स्थापित करेगा। उक्त उद्गार प्रकट किए यूनिवर्सल ह्य़ूमन राईट्स काउंसिल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य शिवपुरी ने जो स्थानीय पर्यटक स्थल भदैयाकुण्ड पर आयोजित संगठन के मनोनीत पदाधिकारी संगठन मंत्री सादिक पठान के स्वागत कार्यक्रम को मुख्य वक्ता की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। इस दौरान यूनिवर्सल हुमन राइट्स काउंसिल सार्वभौमिक मानव अधिकार परिषद भारत यूनिट मध्य प्रदेश द्वारा जिला शिवपुरी क द्वारा फिजीकल क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने को लेकर अपनी कार्यप्रणाली के धनी थाना प्रभारी फिजीकल अंकित उपाध्याय का भी यहां माल्यार्पण कर संगठन की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान जिला संगठन मंत्री सादिक पठान का भी संगठन के पदाधिकारी व सदस्यों ने मिलकर जोरदार फूल माला पहनाकर स्वागत किया। यहां स्वागत करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशफाक हुसैन खान, प्रदेश अध्यक्ष असलम मोहम्मद खान, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष कन्हैयालाल सक्सेना, प्रदेश उपाध्यक्ष अफसर खान, प्रदेश सचिव मध्य प्रदेश अरशद अली, प्रदेश महासचिव तरुण सलूजा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दारा खान, प्रदेश मीडिया प्रभारी युसूफ खान, जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अमरीश अग्रवाल, जिला महासचिव महेश कुमार बंसल, जिला संयुक्त सचिव इमरान खान, जिला सदस्य साकिर खान, कोलारस ब्लॉक अध्यक्ष नासिर खान, जिला संगठन सचिव मोहसिन ठेकेदार, नरवर ब्लॉक अध्यक्ष मंसूर खान आदि सभी पदाधिकारीगणों ने मिलकर संगठन को गति प्रदान करने के लिए मनोनीत जिला संगठन मंत्री सादिक पठान का और मौजूद फिजीकल थाना प्रभारी अंकित उपाध्याय का जोरदार स्वागत किया। अंत में आभार प्रदर्शन जिलाध्यक्ष लोकेश शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit