Breaking Ticker

करैरा में चौराहे पर चोरी-छुपे अवैध चबूतरा निर्माण के आरोप में विनय मिश्रा, प्रशांत शर्मा व तीन अज्ञात पर FIR दर्ज

सीसी टीव्ही फुटेज के आधार पर सीएमओ के आवेदन पर पुलिस ने की कायमी


करैरा। पुलिस सहायता केन्द्र चौराहा करैरा पर 21-22 नवम्बर की रात्रि चोरी-छुपे कुछ लोगों द्वारा बिना अनुमति किसी प्रतिमा की स्थापना हेतु एक ईंटों से एक चूबतरे का निर्माण कर दिया गया जिस पर रेलिंग भी लगा दी गई। उक्त घटना नजदीक ही लगे सीसी टीव्ही कैमरे में कैद हो गई। उक्त निर्माण को करते हुए विनय मिश्रा, प्रशांत शर्मा निवासीगण करैरा एवं अन्य तीन व्यक्ति कैद हो गए। इसकी शिकायत नगर परिषद करैरा सीएमओ दिनेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा को की। जिसमें बताया गया कि सीसी टीव्ही कैमरे में कैद फुटेज में विनय मिश्रा, प्रशांत शर्मा निवासीगण करैरा एवं अन्य तीन व्यक्तियों द्वारा चबूतरे का निर्माण किया गया। अगर इन लोगों की मंशा पूर्ण हो जाती तो करैरा क्षेत्र में सामाजिक धार्मिक उन्माद की स्थिति पैदा हो जाती। किसी की प्रतिमा स्थापित करने हेतु बिना अनुमति के अवैध रूप से त्रिकोणीय चबूतरा बनाया गया जिस पर स्टील की रेलिंग लगी है, के मध्य में लोकार्पण पट्टिका की दीवार से लगाकर 21-22 नवम्बर की दरम्यानी रात लगभग चार फीट ऊंची प्रतिमा स्थापना के लिए ईंटों से चबूतरा का निर्माण बिना अनुमति के प्रवेश कर अवैध निर्माण कर दिया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 295 क, 511, 447 आईपीसी एवं धारा 223 नगर पालिका अधि. 1961 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit