शिवपुरी/कोलारस। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भुरिया, एसडीओपी अमरनाथ वर्मा के मार्गदर्शन में कटटू वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत गुरूवार कि रात कोलारस पुलिस ने एक कटटू वाहन को पकड़ने में कामयाबी हासिल कि है।
जानकारी के अनुसार गुरूवार की रात कोलारस नगर निरीक्षक संजय मिश्रा को मुखविर से सूचना मिली कि बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम दीगोद से एक ट्रक में दर्जनों मवेशियों को कू्ररतापूर्वक भरकर शिवपुरी कि तरफ परिवहन किया जा रहा है। मुखविर कि सूचना पर से टीआई संजय मिश्रा ने नवल सिंह, दीनू रघुवंशी, पुष्पेन्द्र रावत, सौरभ पचौरी आदि पुलिसबल के साथ कोलारस हाइवे पर चैकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों कि पतारशी की तो एक संदिग्ध वाहन नजर में आया, ट्रक क्रमांक एमपी 06 एचसी 8076 की तालाशी ली तो उसमें 17 नग पडा एवं 23 नग भैसें आदि मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर परिवहन करना पाया गया। उक्त वाहन को पुलिस ने जप्त कर सभी मवेशियों को सुपूर्दगी में लिया एवं मुख्तार खांन पुत्र अखवर खांन निवासी मदीना कालोनी धौलपुर, वहीद खांन पुत्र असरफ खांन निवासी ग्राम वामौर थाना मुरैना, आरिफ खांन पुत्र पप्पू खांन निवासी ग्राम कोटला पुलिस कोतवाली धौलपुर, अमरूदीन खांन पुत्र सरीफ खांन निवासी ग्राम जामखेडी थाना पिपरई अशोकनगर, मोहम्मुद्दीन खांन पुत्र सफरू खान निवासी ग्राम बटरपुरा पुलिस कोतवाली धौलपुर आदि आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।







