Breaking Ticker

तहसील नरवर में पोषण महोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न


शिवपुरी। महिला बाल विकास विभाग नरवर द्वारा म.प्र.शासन मंशानुरूप पोषण महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत नरवर के सभागार में किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी रविरमन पाराशर द्वारा पोषण माह अंतर्गत आयोजित पोषण महोत्सव कार्यक्रम ''अपना पोषण अपने हाथ सुपोषित प्रदेश बनाएंगे सरकार के साथ तथा पोषण महोत्सव कार्यक्रम के आयोजन के उद्देश्यों से अवगत कराया और विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी गई।

जनपद पंचायत नरवर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एल.एन.पिप्पल ने विभिन्न विभागों की योजनाओं को परस्पर समन्वय एवं सहयोग से सुचारू रूप से संचालित किए जाने के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिये जाने की बात कही। वरिष्ठ समाजसेवी संदीप माहेश्वरी एवं विनोद जाटव द्वारा पोषण के संबंध में किए जा रहे विभागीय प्रयासों की सराहना करते हुए शासन की मंशा से उपस्थितों को अवगत कराया। इस अवसर पर लाडली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों को लाभांवित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जे.एस.तोमर, अजय तिवारी, धर्मेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र शर्मा, किशन रावत, नरोत्तम शर्मा, अनिल भार्गव सहित नरवर शहरी क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit