Breaking Ticker

मुशीबत का साथी 181: दीवार लेखन से अपील महिला हेल्पलाइन पर बताएं अपनी हर समस्या


शिवपुरी। महिलाओं की समस्याओं के निदान के लिये सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 181 प्रारंभ किया है। इस नंबर पर कॉल करके महिलाएं एवं बालिकाएं अपनी समस्या के संबंध में खुलकर बता सकतीं है। हेल्पलाइन पर घरेलू हिंसा, यौन शोषण, मारपीट या पारिवारिक प्रताडऩा,एसिड अटैक,लड़कियों के साथ छेड़छाड़ , रेप-गैंगरेप ,दहेज उत्पीडऩ ,परामर्श (पारिवारिक विवाद को लेकर कानूनी सलाह ली जा सकेगी), बच्चों के विकास और सुरक्षा से जुड़े विषय, चिकित्सीय सुविधा, पुलिस की मदद की जरूरत होने पर 181 पर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

हेल्पलाइन का प्रचार-प्रसार करने के लिये क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं दीवार लेखन के माध्यम से महिलाओं को मुश्किल समय मे हेल्पलाइन की सहायता लेने के लिये प्रेरित कर रहीं है। जिले के कोलारस ब्लॉक के सनवारा गांव में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूजा शर्मा ने,मुढ़ेनी गांव में शौर्यादल सदस्य ममता रावत ने एवं सुआटोर गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिथलेश शर्मा ने दीवार लेखन कर महिला हेल्पलाइन नंबर 181 का प्रचार प्रसार किया।


लिखा अब खामोशी क्यों ?

दीवार लेखन में महिलाओं को प्रेरित करते हुए लिखा कि जब महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर एक फोन कॉल से आपकी समस्या का हल हो सकता है, तो अब खामोशी क्यों ? अब तो अपनी चुप्पी को तोडिय़े और खुलकर अपनी समस्या प्रशासन को बताइए। जब तक आप समस्या को नहीं बताएंगी आपकी परेशानी हल नहीं हो सकती। 24 घण्टे संचालित होने वाली इस हेल्पलाइन पर उन्हें जिस प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी,वह उन्हें तत्काल मिलेगी। हिंसा से बचाव के अलावा यदि किसी प्रकार की सलाह या शासन की किसी योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिये भी महिलाएं इस हेल्पलाइन का उपयोग कर सकतीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit