उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए लेब टेक्नीशियन कृष्णा गुप्ता हुए सम्मानित
0
8:57 pm
शिबपुरी। कोरोना फाइटर्स के रूप में स्वास्थ्य विभाग में लेब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत कृष्णा गुप्ता को कोरोना काल के समय कोविड 19 मे उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान कृष्णा गुप्ता के कार्यों का बखान किया गया। यहाँ बता दे कि कोरोना काल मे कोरोना जांच को लेकर महती जिम्मेदारी लेब टेक्निशियन पर होती है और स्वास्थ्य विभाग के जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ए एल शर्मा द्वारा जिला चिकित्सालय में कोरोना मरीजो की जांच को लेकर महती जिम्मेदारी कृष्णा गुप्ता को सौंपी गई थी जिन्होंने कोरोना काल मे अपनी दी हुई जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया और सैंकड़ों लोगो के सेंपल भी अपनी जान की परवाह ना करते हुए लिए। अपनी इन्ही उपलब्धियों के चलते कृष्णा गुप्ता को उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान कृष्णा को मिली इस उपलब्धि पर समस्त स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों सहित शुभचिंतकों ने बधाई शुभकामनाएं दी है।
Tags







