Breaking Ticker

आवास भत्ता को लेकर छात्रों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

छात्र आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं किराए से रहना हो रहा मुश्किल: छात्र नेता खैमरिया

शिवपुरी। शासकीय माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अनु. जाति व जनजाति के अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्रा जो हॉस्टल में निवास नहीं करते हैं उन्हें 1250 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से शासन की ओर से आवास भत्ता दिया जाता है जिससे वह किराये से कमरा लेकर अध्ययन कर सकें। हर वर्ष यह आवास भत्ता जून-जुलाई में मिल जाती थी, लेकिन इस बार अगस्त तक यह राशि नहीं मिलने से छात्र-छात्रों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है और उनका किराये से रहना मुश्किल हो रहा है। छात्रों ने इस समस्या को लेकर छात्र नेता संजयराज खेमरिया और दीपक बौद्ध के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र ही आवास भत्ता दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि छात्रों का अध्ययन के लिए रहना अत्यंत दुर्लभ हो रहा है जिससे कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इसलिए शासन प्रशासन से छात्रों की मांग है कि जल्द से जल्द सरकार और प्रशासन छात्र हित में निर्णय ले। इस मौके पर छात्र नेता संजय राज खेमरिया, दीपक बौद्ध ने भी शासन प्रशासन से निवेदन किया है कि छात्रों की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय है जिस कारण छात्र किराए का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं इसलिए प्रशासन और शासन जल्द से जल्द छात्रों की राशि को उन के खाते में डालने की कृपा करें इस मौके पर दो दर्जन से अधिक छात्र उपस्थित रहे।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit