Breaking Ticker

बारहवीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को कलेक्टर ने किया सम्मानित

शिवपुरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी परीक्षा वर्ष 2020 में प्रदेश और जिले की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी द्वारा सम्मानित किया गया। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं और उनके परिजन सहित जिला शिक्षा अधिकारी श्री दीपक पांडे, शिक्षकगण आदि उपस्थित थे।
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण छात्र-छात्रा जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है और आगे की शिक्षा ग्रहण करना चाहता है, प्रशासन उसकी पूरी मदद करेगा। उन्होंने कहा कि यदि छात्र-छात्रा अपनी रूचि अनुसार करियर का चुनाव करना चाहता है, तो उसे कठिन परिश्रम करना होगा। छात्र जितना पढ़ेगा-लिखेगा, उतना ही अच्छा और आगे बढ़ेगा और सफलता भी अर्जित करेगा। ऐसे विद्यार्थी जो सिविल सर्विसेज को अपने करियर के रूप चुनना चाहते है तो उन्हें अपनी रीढि़ंग स्किल अच्छी करनी होगी। रीढि़ंग स्किल जितनी अच्छी होगी, उतनी जल्दी आप पेपर को अटेम्प करके अच्छे नम्बर प्राप्त कर सकते हो। रीढिग़ स्किल को अच्छी करने के लिए आपको रोज पेपर, किताब और अभी तक जो किताब आप कक्षा 6 से 12 तक पढ़ते आए है उनका पुन: अध्ययन करना होगा। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र और शील्ड प्रदान से सम्मानित कर उनको व उनके परिजनों को बधाई दी।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत दी प्रोत्साहन राशि
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के चेक दिए गए। जिसमें अनुष्का गुप्ता को 15 हजार रुपये, कीर्ति साहू, सोनम लोधी को 10 हजार, सोनम झा, शैली महादुले, नैंसी महादुले, हर्षिता शर्मा, लक्ष्मी धाकड़, प्राची गोयल, रक्षा लोधी को 5-5 हजार की प्रोत्साहन राशि के चैक दिए गए।
प्रदेश की प्रावीण्य सूची में इन्होंने स्थान प्राप्त किया
राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में शा.उ.उ.मा.वि.क्र.-1 शिवपुरी के गणित संकाय से दिव्यांश ओझा, अशा.प्रज्ञा बाल मंदिर उमावि शिवपुरी के कृषि संकाय से गौरव ओझा एवं विवेक धाकड़, शा.कन्या उमावि पिछोर के गृह विज्ञान संकाय से कीर्ति साहू एवं सोनम लोधी एवं अशा.रंगढ रेनबो उमावि शिवपुरी के जीव विज्ञान संकाय से अनुष्का गुप्ता शामिल है।
जिले की सूची में इन्होंने किया टॉप
जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में शा.उत्कृष्ट उमावि क्रमांक-1 शिवपुरी के विज्ञान संकाय से प्रदीप वर्मा, अरूण शिवहरे, कु.नैनशी महादुले, कु.प्राची गोयल एवं कृश जाटव, शा.उ.मा.वि.करारखेड़ा के कला संकाय से कु.सोनम झा, शा.उ.मा.वि.सिरसौद करैरा के कला संकाय के विकास चिडार, शा.मॉडल उमावि खनियांधाना के बृजेन्द्र कुमार कोली, शा.क.उमावि पिछोर के गृह विज्ञान संकाय से कु.रक्षा लोधी, अशा.प्रज्ञा बाल मंदिर उमावि शिवपुरी के विज्ञान संकाय से कु.शैली महादुले, अशा.बाल शिक्षा निकेतन उमावि के कॉमर्स कु.हार्षिता शर्मा एवं कु.लक्ष्मी धाकड़ शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit